Latest Updates
-
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार
Sawan Shayari Status and Caption : सावन की रिमझिम में भीगें अल्फाज़, इन दिलकश शायरियों को लगाएं कैप्शन
Sawan Shayri Status and Caption for Instagram : सावन का महीना भारतीय संस्कृति में खास स्थान रखता है। इस समय प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़ लेती है और वातावरण में एक नई ऊर्जा भर जाती है। धार्मिक दृष्टि से भी यह महीना अत्यंत पावन माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा और कांवड़ यात्रा का आयोजन होता है। ऐसे माहौल में शायरी की मिठास और भी बढ़ जाती है।
Sawan Shayari इस मौसम की खूबसूरती, प्रेम और भावना का दिलकश रूप होती है। सावन की ठंडी फुहारें मन को छू जाती हैं और दिल को रोमांच से भर देती हैं। आइए, इस भावपूर्ण मौसम को शायरी की चंद पंक्तियों में पिरोएं और अपने जज़्बातों को खूबसूरती से बयां करें।

Sawan Shayri Status and Caption for Instagram In Hindi
1. रुकी रुकी सी है बरसात ख़ुश्क है सावन
ये और बात कि मौसम यही नुमू का है
- जुनैद हज़ीं लारी
2. सावन एक महीने 'क़ैसर' आँसू जीवन भर
इन आँखों के आगे बादल बे-औक़ात लगे
- क़ैसर-उल जाफ़री
3. कल तिरे एहसास की बारिश तले
मेरा सूना-पन नहाया देर तक
- नीना सहर
4. अब के सावन में शरारत ये मिरे साथ हुई
मेरा घर छोड़ के कुल शहर में बरसात हुई
- गोपालदास नीरज
5. जो गुजरे इश्क में...
जो गुजरे इश्क में सावन सुहाने याद आते हैं
तेरी जुल्फों के मुझको शामियाने याद आते हैं
- अज्ञात
6. पतझड़ दिया था वक़्त ने सौगात में मुझे
मैने वक़्त की जेब से 'सावन' चुरा लिया
- अज्ञात
7. काले मेघ छाए आसमान में,
उमंग भरी हर एक जान में।
सावन की रुत है आई,
नई उम्मीद संग लाई।
Happy Sawan 2025
8. रिमझिम-रिमझिम बरसात,
सावन की सुहानी रात!
ठंडी हवा गीली मिट्टी,
मन करे हर पल बात।
Happy Sawan 2025
9. सावन की रिमझिम में,
दिल का साज बजे
बूँदों के इस राग में,
प्यार का राज छिपे
अपनों के लिए सबसे अच्छे उपहार
Happy Monsoon 2025
10. मोर नाचे आंगन में,
पपीहा गाए गीत
सावन का यह मौसम है,
सबको करे प्रीत
Happy Monsoon
11. रंग-बिरंगी तितलियाँ,
फूलों पर मंडराएं
सावन की इस बहार में,
आओ झूमें और गाएं
Happy Sawan 2025
Sawan Somvar Shayari Status for instagram
1. बरसात की बूंदों में शिव का आशीर्वाद
सोमवार की भक्ति से मिटे हर विवाद
2. सावन के सोमवार की अनूठी है ये बेला
शिव भक्ति में डूबा है हर एक अकेला
3. सावन के सोमवार की अनूठी है ये बेला
शिव भक्ति में डूबा है हर एक अकेला
4. सावन के सोमवार पर करें शिव का अभिषेक
मिल जाए भोलेनाथ का हमको दिव्य विवेक
5. नीले कंठ की पूजा सोमवार को होती
भोलेनाथ की कृपा मन में खुशियां बोती
6. सोमवार की महिमा सावन में निराली
शिव भक्ति से होती जीवन में खुशहाली



Click it and Unblock the Notifications











