Latest Updates
-
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Good Friday 2026: क्या थे सूली पर चढ़ते मसीह के वो आखिरी 7 शब्द, जिनमें छिपा है जीवन का सार
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज
Coconut vs Mustard Oil: हर कोई चाहता है कि उसके बाल घने, लंबे और काले हों, लेकिन धूल-मिट्टी और गलत प्रोडक्ट्स के कारण बाल न सिर्फ झड़ने लगते हैं बल्कि वक्त से पहले सफेद भी हो जाते हैं। हालांकि मार्किट में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं लेकिन वो इतने महंगे होते हैं कि हर व्यक्ति उन्हें खरीद नहीं सकता। ये भी जरूरी नहीं कि वो आपके बालों की समस्या को दूर करें।ऐसे में हम वापस लौटते हैं अपने पुराने भरोसेमंद तेलों नारियल और सरसों के तेल की ओर। जी हां, दादी-नानी के जमाने से ही महिलाएं अपने बालों में तेल लगाती थीं लेकिन आज के समय में तो ऐसा लगता है कि तेल लगाने से फैशन खराब हो रहा है।
वहीं कुछ लोगों को ये ही समझ नहीं आता की बालों की कौन सी समस्या के लिए कौन सा तेल लगाना सही है। हर किसी का सवाल यह है कि बालों की ग्रोथ के लिए नंबर-1 कौन है? क्या नारियल तेल की नमी बेहतर है या सरसों के तेल की गर्माहट और पोषण? अगर आप भी इस उलझन में हैं, तो यह लेख आपके लिए है। आइए जानते हैं विज्ञान और आयुर्वेद की नजर में कौन सा तेल आपके बालों की परेशानी को दूर कर सकता है।

बालों की ग्रोथ और सफेद बालों के लिए नारियल या सरसों का तेल?
बालों में तेल लगाना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि विज्ञान है। सप्ताह में कम से कम एक बार की गई तेल मालिश न केवल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, बल्कि तनाव को कम कर बालों की जड़ों को मजबूती भी देती है। लेकिन सही तेल का चुनाव आपकी हेयर कंडीशन पर निर्भर करता है।
नारियल का तेल बालों के लिए
पीढ़ियों से भारतीय घरों की पहली पसंद रहा नारियल तेल अपनी हल्की बनावट के लिए जाना जाता है। इसमें लॉरिक एसिड और मीडियम चेन फैटी एसिड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह तेल बालों के शाफ्ट के अंदर तक जाकर प्रोटीन की कमी को रोकता है। अगर आपके बाल सूखे, बेजान और दोमुंहे हैं, तो नारियल तेल की मॉइस्चराइजिंग क्वालिटी उन्हें टूटने से बचाती है और धीरे-धीरे लंबाई बढ़ाती है। इसमें मौजूद एंटी-फंगल गुण स्कैल्प के इंफेक्शन और खुजली को दूर रखते हैं।
सरसों का तेल: जड़ों की मजबूती और कालापन
अगर आप बालों के झड़ने और समय से पहले सफेद होने से परेशान हैं, तो सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है।इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई, जिंक और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं। यह तेल तासीर में गर्म होता है, जिससे स्कैल्प में खून का बहाव तेज होता है। यह जड़ों तक जरूरी न्यूट्रिएंट्स पहुंचाता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है। सरसों के तेल का नियमित इस्तेमाल बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करता है और उन्हें सफेद होने से रोकता है।
दोनों में से कौन है बेहतर?
ग्रोथ और मजबूती: यदि बाल प्रदूषण या तनाव के कारण झड़ रहे हैं, तो सरसों का तेल बेहतर है क्योंकि यह जड़ों को सीधा पोषण देता है।
नमी और चमक: यदि बाल रूखे हैं और इन्फेक्शन की समस्या है, तो नारियल तेल बेस्ट है क्योंकि यह बालों में नमी को लॉक करता है।
इस्तेमाल करने का सही तरीका (How to Use)
सरसों का तेल को हल्का गर्म करें और 10-15 मिनट मसाज करें। 1 घंटे बाद शैम्पू कर लें। इसमें करी पत्ता गर्म करके मिलाएं, इससे बाल काले रहते हैं। वहीं गुनगुना नारियल तेल बाल धोने से एक घंटे पहले लगाएं। इससे जड़ों में मालिश करें।बेहतर रिजल्ट के लिए इसमें एक चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications











