Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं
Happy Mahavir Jayanti 2026 Wishes: हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। इस दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल 31 मार्च को महावीर जयंती का पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान महावीर ने 30 वर्ष की आयु में सांसारिक सुखों का त्याग कर बेहद कठिन तपस्या, 12 साल के मौन और तप के बाद आत्मज्ञान की प्राप्ति की थी और अपनी इंद्रियों पर काबू पाया था। महावीर स्वामी ने समाज और मानव कल्याण के लिए कई शिक्षाएं दी और पंचशील का सिद्धांत भी दिया था, जो आज भी मानवता को नैतिकता और आत्म-नियंत्रण की राह दिखाते हैं। महावीर जयंती के दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है, सुबह प्रभात फेरी निकाली जाती है और कई जगहों पर भव्य रथ यात्रा भी आयोजित की जाती है। इस दिन लोग दान-पुण्य का काम करते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। इस शुभ अवसर पर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ये संदेश भेजकर महावीर जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Mahavir Jayanti 2026 Wishes and Quotes in Hindi
1. अहिंसा का जो पाठ पढ़ाए,
सत्य की राह जो दिखलाए,
महावीर का संदेश अपनाएं,
जीवन में खुशियां ही खुशियां पाएं।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
2. शांति और प्रेम का संदेश है लाए,
महावीर स्वामी का जीवन हमें सिखाए,
दया और करुणा से जीवन सजाएं,
हर दिल में मानवता जगाएं।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. सत्य, अहिंसा, धर्म हमारा
नवकार हमारी शान है,
महावीर जैसा नायक पाया,
जैन हमारी पहचान है।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
4. अहिंसा का दीप जलाएं,
सत्य का मार्ग अपनाएं,
भगवान महावीर का आशीर्वाद पाएँ,
जीवन को सफल बनाएं।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
5. क्रोध छोड़ो, अपनाओ प्यार,
महावीर का यही है उपकार,
जीवन बने सुखमय और सरल,
यही है उनका सच्चा विचार।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
6. मन में हो शांति और विचार हों निर्मल,
महावीर का संदेश बनाए जीवन सफल,
त्याग और तपस्या का अपनाएं मार्ग,
खुशियों से भर जाए हर एक पल।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
7. दया, करुणा और सत्य का संग,
महावीर का जीवन है उमंग,
उनके बताए मार्ग पर चलें हम,
जीवन हो जाए रंग-बिरंग।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
8. सत्य की राह पर चलना सीखो,
अहिंसा को जीवन में ढालो,
महावीर का आशीर्वाद लेकर,
हर मुश्किल को आसान बनाओ।
महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. नफरत को दूर भगाएं,
प्रेम का दीप जलाएं,
महावीर के संदेश से,
जीवन को रोशन बनाएं।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
10. त्याग और तपस्या की मिसाल,
महावीर का जीवन है कमाल,
उनकी सीख को दिल में बसाएं,
हर दिन बने खुशियों का त्योहार।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!

Happy Mahavir Jayanti 2026 Wishes and Messages in Hindi
11. अहिंसा की शक्ति पहचानो,
सत्य को जीवन में जानो,
महावीर का संदेश अपनाकर,
अपने जीवन को महान बनाओ।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
12. खुद की इच्छाओं पर विजय पाना,
राजपाट त्याग कर घर से दूर जाना,
इतना आसान नहीं होता है,
वीर से महावीर हो जाना
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
13. क्रोध, लोभ और मोह से दूर रहो,
सत्य और धर्म के साथ चलो,
महावीर का यही है संदेश,
हर पल खुशियों में ढलो।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
14. जीवन में सादगी अपनाओ,
अहिंसा का मार्ग अपनाओ,
महावीर का संदेश है यही,
सच्चा सुख पाओ।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
15. दया और प्रेम का भाव जगाओ,
हर दिल में अपनापन लाओ,
महावीर की राह पर चलकर,
जीवन को सफल बनाओ।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
16. सत्य का दीप जलता रहे,
अहिंसा का संदेश चलता रहे,
महावीर का आशीर्वाद मिले,
हर घर में सुख पलता रहे।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
17. भगवान महावीर को खोजने हम कहां जाएंगे,
बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।
करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,
भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
18. सच्चाई का साथ निभाओ,
अहिंसा को जीवन में लाओ,
महावीर के दिखाए रास्ते पर,
खुशियों का संसार बसाओ।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
19. धर्म और सत्य की राह दिखाए,
महावीर का जीवन हमें सिखाए,
उनके विचारों को अपनाएं,
हर दिन को खास बनाएं।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!
20. त्याग और संयम का संदेश,
महावीर का जीवन विशेष,
उनकी राह पर चलें हम,
मिले खुशियों का परिवेश।
महावीर जयंती की शुभकामनाएं!



Click it and Unblock the Notifications











