Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत
Lucky Signs While Leaving House: घर से बाहर निकलते समय कई बार ऐसी चीजें नजर आ जाती हैं, जिनका मतलब हम समझ नहीं पाते। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हमारे आसपास होने वाली छोटी-छोटी घटनाएं भी भविष्य के अच्छे या बुरे परिणामों का इशारा दे सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई संकेत बताए गए हैं, जो घर से निकलते समय दिखाई दें तो उन्हें शुभ माना जाता है। ये संकेत इस बात का संकेत देते हैं कि आपका दिन अच्छा बीत सकता है और आपके कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। कहा जाता है कि दिन की शुरुआत में मिलने वाले ये संकेत न केवल सकारात्मक ऊर्जा देते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। खासकर, जब हम किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलते हैं, तो रास्ते में मिलने वाले कुछ खास संकेत हमारे दिन और काम के परिणाम का अंदाजा दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं घर से निकलते समय किन चीजों का दिखना शुभ माना जाता है -

तितली का दिखना
घर से बाहर निकलते समय तितली दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है। तितली को सौभाग्य और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक माना जाता है। अगर आप किसी जरूरी काम के लिए जा रहे हैं और आपको उड़ती या फूलों पर बैठी तितली दिखे, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपका काम सफल होने वाला है।
चिड़िया का घोंसला या पक्षियों का दिखना
घर से निकलते समय चिड़िया, कबूतर, तोता या मोर जैसे पक्षियों का दिखना शुभ माना जाता है। खासकर चिड़िया का घोंसला दिखना या मोर का नाचना इस बात का संकेत देता है कि आपके कार्य बिना किसी बड़ी बाधा के पूरे हो सकते हैं और अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं।
गाय का बछड़े को दूध पिलाते हुए देखना
भारतीय परंपरा में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। घर से निकलते समय गाय के साथ उसका बछड़ा दिखना और उसे दूध पिलाते देखना बेहद शुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपके प्रयास सही दिशा में जा रहे हैं और आपको अपने काम में सफलता मिल सकती है।
फूलों का दिखना या गिरना
अगर घर से निकलते समय रास्ते में फूल दिखाई दें या आपके ऊपर फूल गिर जाए, तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि आपके ऊपर देवी-देवताओं की कृपा बनी हुई है और आपका काम सफल हो सकता है। यह सकारात्मक ऊर्जा और खुशी का संकेत भी माना जाता है।
शव यात्रा का दिखना
घर से निकलते समय शव यात्रा दिखाई देना कई लोगों को अशुभ लगता है, लेकिन ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इसे शुभ संकेत माना जाता है। यह जीवन में एक नए बदलाव और नई शुरुआत का प्रतीक होता है, जिससे यह संकेत मिलता है कि आपके कार्य में सफलता मिलने की संभावना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











