Latest Updates
-
April Fool's Day 2026: लंगोटिया यारों की 'बत्ती गुल' कर देंगे ये फनी मैसेजेस, हंसी रोकना होगा मुश्किल -
Lucky Signs: घर से निकलते समय इन 5 चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, समझ जाएं जल्द बदल सकती है किस्मत -
Mysterious Temples Of India: भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर, जहां का प्रसाद घर ले जाना होता है मना -
नारियल या सरसों का तेल? बालों की ग्रोथ के लिए कौन है नंबर-1, जानें सफेद बालों का पक्का इलाज -
April Fool's Pranks: अपनों को बनाना चाहते हैं अप्रैल फूल? ट्राई करें ये प्रैंक्स, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट -
Mahavir Jayanti 2026: अपने बेटे के लिए चुनें भगवान महावीर के ये 50+ यूनीक नाम, जिनका अर्थ है बेहद खास -
डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट में खाएं ये 5 चीजें, पूरे दिन कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर लेवल -
Today Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे बैंक, स्कूल और शेयर बाजार; जानें आपके शहर का क्या है हाल -
Mahavir Jayanti 2026 Wishes:अहिंसा का दीप जलाएं…इन संदेशों के साथ अपनों को दें महावीर जयंती की शुभकामनाएं -
Mahavir Jayanti Quotes 2026: 'जियो और जीने दो', महावीर जयंती पर अपनों को शेयर करें उनके अनमोल विचार
थायरॉइड के मरीजों के लिए 'स्लो पॉइजन' हैं ये 5 फूड्स, आज ही डाइट से करें आउट वरना भुगतना होगा भारी अंजाम
What Food Avoid In Thyroid Diet Tips: बिजी लाइफस्टाइल और भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग खुद का ख्याल रखना ही भूल गए हैं। यही वजह है कि कम उम्र में ही लोग मोटापा शुगर, थायरॉइड जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार बन रहे हैं। ऐसे में एक ही विकल्प बचता है कि दवाओं का सेवन करें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव कर बेवजह की दवाओं से छुटकारा पा सकते हैं। क्या आप नियमित रूप से थायरॉइड की दवा ले रहे हैं, फिर भी आपका वजन बढ़ रहा है या थकान कम नहीं हो रही?
अगर ऐसा है, तो दोष आपकी दवा का नहीं बल्कि आपकी थाली में मौजूद उन 'दुश्मनों' का हो सकता है जिन्हें आप अब तक हेल्दी समझकर खा रहे थे। थायरॉइड एक ऐसी स्थिति है जहां आपका मेटाबॉलिज्म पूरी तरह से आपके खान-पान पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं उन 5 विलेन फूड्स के बारे में जिन्हें आज ही आपको अपनी किचन से बाहर कर देना चाहिए और थायरॉइड जैसी बीमारी से निजात नहीं तो राहत तो पा ही सकते हैं।

1. सोया प्रोडक्ट्स
थायरॉइड में सोया या सोया प्रोडक्ट्स नहीं लेने चाहिए। बता दें कि सोयाबीन, सोया चंक्स या टोफू में 'आइसोफ्लेवोन्स' होते हैं। शोध बताते हैं कि सोया का अत्यधिक सेवन थायराइड की दवा के असर को कम कर देता है और हाइपोथायरायडिज्म के खतरे को बढ़ा देता है।
2. बाजरा से करें परहेज
थायरॉइड के मरीजों को साबूत अनाजों खासतौर पर बाजरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद गोइट्रोजेन और पॉलीफिनॉल्स तत्व थायरॉइड के मरीजों के लिए लाभकारी नहीं हैं। इससे दवा का असर बेअसर हो जाता है।
3. ग्लूटेन युक्त आहार को करें बाहर
मैदा और कुछ मामलों में गेहूं में पाया जाने वाला 'ग्लूटेन' प्रोटीन छोटी आंत को प्रभावित कर सकता है। यह थायरॉइड हारमोन के प्रतिस्थापन (Replacement) में बाधा उत्पन्न करता है, जिससे थकान और जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। आप इन्हें खाना बंद नहीं कर सकते तो कम तो कर ही सकते हैं।
4. क्रूसिफेरस सब्जियों से करे परहेज
ब्रोकली, पत्तागोभी और फूलगोभी सेहत के लिए अच्छी मानी जाती हैं, लेकिन थायरॉइड पेशेंट्स के लिए ये गॉयट्रोजेन्स का काम करती हैं। अगर आप इन्हें खाना ही चाहते हैं, तो इन्हें कच्चा खाने की गलती कभी न करें।
5. रिफाइंड शुगर और मीठी चीजें
थायराइड में शरीर का मेटाबॉलिज्म पहले ही सुस्त होता है। ऐसे में चीनी या प्रोसेस्ड मीठा खाने से न केवल वजन तेजी से बढ़ता है, बल्कि यह शरीर में सूजन (Inflammation) का कारण भी बनता है। अगर आप या आपके घर में कोई थायरॉइड पेशेंट है तो उनके खानपान का खास ख्याल रखें। इस बात का भी ध्यान रखें कि सुबह की एक कप कॉफी आपकी थायराइड की दवा के असर को शून्य कर सकती है। वहीं, डिब्बाबंद फूड्स में मौजूद सोडियम ब्लड प्रेशर और थायराइड दोनों को असंतुलित कर देता है।
नोट: थायराइड के मरीजों को अपनी दवा और नाश्ते के बीच कम से कम 30 से 60 मिनट का अंतर जरूर रखना चाहिए। साथ ही, अपनी डाइट में सेलेनियम और जिंक युक्त चीजें जैसे नट्स और बीज शामिल करें ताकि थायराइड ग्रंथि बेहतर तरीके से काम कर सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











