Latest Updates
-
World Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व, इतिहास और 2026 की थीम -
बेटी के 13 साल की होने से पहले पेरेंट्स को जरूर सिखा देनी चाहिए ये 5 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगी झुर्रियां और फाइन लाइन्स -
गर्मियों में सौंफ का शरबत पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें घर पर बनाने का तरीका -
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज इन राशियों पर होगी महादेव की अती कृपा, जानें अपना भविष्यफल -
Surya Grahan 2026: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नोट करें सूतक काल और भारत में दिखने का समय -
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच -
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण
बिना दवाई सिर्फ 1 महीने में कंट्रोल हो सकता है थायराइड, बस रोजाना करें ये 3 काम
Home Remedies For Thyroid: आज के समय में थायराइड से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो गई हैं। खासकर महिलाओं में। दिनभर थकान महसूस होना, अचानक वजन बढ़ना या कम होना, बाल झड़ना और मूड में बार-बार बदलाव जैसे लक्षण इस बात का संकेत हो सकते हैं कि शरीर में थायरॉयड का संतुलन बिगड़ रहा है। अक्सर लोग इन समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में लंबे समय तक दवाइयों पर निर्भर हो जाते हैं। लेकिन कई बार दवाइयों के बावजूद भी पूरी तरह राहत नहीं मिल पाती। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या थायराइड को कंट्रोल करने के लिए कोई आसान और नेचुरल तरीका अपनाया जा सकता है? अच्छी बात यह है कि सही लाइफस्टाइल और नियमित आदतों से इसमें सुधार संभव है। हाल ही में योग एक्सपर्ट मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऐसी 3 आसान टिप्स शेयर की हैं, जिन्हें फॉलो करने से थायराइड को कंट्रोल करने में फायदा मिल सकता है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

थायराइड एरिया पर ऑयल मसाज
योग एक्सपर्ट मल्लिका के अनुसार, थायराइड को संतुलित रखने के लिए गर्दन के सामने वाले हिस्से पर नियमित हल्की मसाज करना फायदेमंद हो सकता है। वह सलाह देती हैं कि रोजाना कुछ मिनट के लिए बादाम रोगन या नारियल तेल लेकर थायरॉयड एरिया पर धीरे-धीरे मसाज करें। इससे उस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ग्रंथि को एक्टिव रहने में मदद मिल सकती है, अगर इस आदत को रोजाना अपनाया जाए, तो धीरे-धीरे थायराइड के लक्षणों में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, मसाज करते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करना जरूरी है।
नियमित रूप से पीएं धनिया का पानी
थायराइड को संतुलित रखने के लिए सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप रात में एक गिलास पानी में 1 या 2 चम्मच साबुत धनिया भिगो दें और सुबह उसे हल्का उबालकर छानकर पी लें। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है, जो थायराइड के लिए जरूरी होता है। अगर इस उपाय को नियमित रूप से अपनाया जाए, तो धीरे-धीरे थायराइड से जुड़े लक्षणों में सुधार देखने को मिल सकता है।
रूटीन में शामिल करें योगासन
योग एक्सपर्ट मल्लिका के अनुसार, थायराइड को संतुलित रखने में योगासन काफी मददगार साबित हो सकते हैं। वह सलाह देती हैं कि रोजाना कुछ आसान योगासन जैसे सर्वांगासन, मत्स्यासन और भुजंगासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। ये योगासन गर्दन और थायरॉयड ग्रंथि के आसपास ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे ग्रंथि का कार्य बेहतर हो सकता है। मल्लिका के मुताबिक, नियमित रूप से योग करने से न सिर्फ थायराइड, बल्कि शरीर की पूरी फिटनेस और मानसिक संतुलन में भी सुधार आता है।
सबसे जरूरी है नियमितता बनाए रखना
ये तीनों उपाय काफी आसान हैं, लेकिन इनका असर तभी दिखता है जब आप इन्हें रोजाना अपनाते हैं। किसी भी नेचुरल उपाय से तुरंत चमत्कार की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप इन आदतों को कम से कम एक महीने तक लगातार फॉलो करते हैं, तभी शरीर में सही बदलाव नजर आने लगते हैं। बीच-बीच में छोड़ देने से उतना फायदा नहीं मिलता, इसलिए नियमितता ही इसका सबसे अहम हिस्सा है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











