Latest Updates
-
World Health Day 2026: स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना करें ये 5 योगासन, आस-पास भी नहीं फटकेंगी बीमारियां -
बेटी के 13 साल की होने से पहले पेरेंट्स को जरूर सिखा देनी चाहिए ये 5 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम -
बिना दवाई सिर्फ 1 महीने में कंट्रोल हो सकता है थायराइड, बस रोजाना करें ये 3 काम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगी झुर्रियां और फाइन लाइन्स -
गर्मियों में सौंफ का शरबत पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें घर पर बनाने का तरीका -
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज इन राशियों पर होगी महादेव की अती कृपा, जानें अपना भविष्यफल -
Surya Grahan 2026: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नोट करें सूतक काल और भारत में दिखने का समय -
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच
World Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व, इतिहास और 2026 की थीम
World Health Day 2026: हर साल 7 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस ( World Health Day) मनाया जाता है। इस खास दिन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी मुद्दों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। विश्व स्वास्थ्य दिवस सिर्फ डॉक्टरों या हेल्थ वर्कर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति के लिए जरूरी है, क्योंकि अच्छी सेहत ही बेहतर जीवन की नींव होती है। इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) एक विशेष थीम तय करता है, जिसके जरिए किसी अहम स्वास्थ्य विषय पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। आइए, जानते हैं विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में विस्तार से -

विश्व स्वास्थ्य दिवस का इतिहास (World Health Day History In Hindi)
विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुरुआत का संबंध द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के समय से जुड़ा है। उस दौर में दुनिया के कई देश गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे महामारी, कुपोषण और कमजोर चिकित्सा व्यवस्था से जूझ रहे थे। इसी स्थिति को देखते हुए एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था की जरूरत महसूस हुई, जो सभी देशों के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी नीतियां बना सके और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करे। इसी सोच के साथ 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की स्थापना की गई। और इसी खास दिन को यादगार बनाने के लिए हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाने लगा। इसका उद्देश्य पूरी दुनिया को यह संदेश देना है कि स्वास्थ्य हर इंसान का बुनियादी अधिकार है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है? (Why Is World Health Day Celebrated In Hindi)
विश्व स्वास्थ्य दिवस सिर्फ एक औपचारिक दिन नहीं है, बल्कि यह हमें अपनी सेहत के प्रति जागरूक करने का एक अहम मौका देता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर लोगों को बीमारियों की रोकथाम के बारे में जानकारी देना, सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देने और सरकार और संगठनों को स्वास्थ्य नीतियों पर काम करने के लिए प्रेरित करने की याद दिलाता है। यह दिन हमारी रोजमर्रा की आदतों जैसे खानपान, लाइफस्टाइल और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की याद दिलाता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व (Significance Of World Health Day In Hindi)
- लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक बनाना
- स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर चर्चा को बढ़ावा देना
- सरकारों और संस्थाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना
- युवाओं को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए मोटिवेट करना
साल 2026 की थीम क्या है? (World health Day 2026 Theme in Hindi)
हर साल World Health Organization विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए एक खास थीम तय करता है, ताकि किसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दे पर लोगों का ध्यान केंद्रित किया जा सके। साल 2026 के लिए थीम है Together for Health: Stand with Science है। इस थीम के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमें विज्ञान पर भरोसा करना होगा और मिलकर काम करना होगा। इसका मकसद लोगों को जागरूक करना है कि वैज्ञानिक सोच, रिसर्च और सहयोग के जरिए ही हम बीमारियों से लड़ सकते हैं और एक स्वस्थ भविष्य बना सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











