Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज इन राशियों पर होगी महादेव की अती कृपा, जानें अपना भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: सोमवार का दिन भक्ति और ऊर्जा का संगम लेकर आया है। ग्रहों की बदलती चाल और नक्षत्रों की स्थिति संकेत दे रही है कि 6 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आने वाला है। जहां मेष और कन्या राशि के जातकों के घर खुशियों की दस्तक होने वाली है, वहीं वृश्चिक और मकर राशि वालों को धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं।

क्या आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा? क्या करियर में नई उड़ान भरने का समय आ गया है? ज्योतिष के अनुसार, आज का दिन विशेष रूप से उन लोगों के लिए फलदायी है जो अपनी रचनात्मकता और मेहनत पर भरोसा करते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक, सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए ढाल का काम करेगी। रचनात्मक कार्यों में आपकी प्रतिभा निखरेगी और समाज में आपका कद बढ़ेगा।

Career & Finance: ऑफिस में सम्मान मिलेगा, लेकिन घर के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है।

Love: जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल उत्सव जैसा हो जाएगा।

Health: आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1

वृषभ राशि (Taurus)वृषभ राशि (Taurus)

Career & Finance: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं।

Love: पुराने विवाद सुलझेंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

Health: मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। उनके लिए सुधार और विस्तार का दिन है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।

Career & Finance: बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

Love: घर के बड़ों की सलाह आपके रिश्तों में मधुरता लाएगी।

Health: धार्मिक यात्रा या ध्यान से मानसिक थकान दूर होगी।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

बात करें कर्क राशि वाले लोगों कि तो आज जल्दबाजी में किसी पर भरोसा न करें। हालांकि, खोई हुई कोई कीमती वस्तु वापस मिलने से आपका दिन बन जाएगा।

Career & Finance: बिजनेस में पिता का सहयोग संजीवनी का काम करेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर है।

Love: पार्टनर के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

Health: घर के बुजुर्गों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने निवेश और मेहनत का फल चखने का समय आ गया है। ऑफिस में आपकी सूझबूझ जटिल समस्याओं को हल कर देगी।

Career & Finance: प्रॉपर्टी से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं।

Love: सकारात्मक विचारों से प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

Health: स्वास्थ्य में सुधार होगा, योग शुरू करना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले लोगों के लिए आज खुशियों के दरवाजे खुलने वाले हैं! युवाओं को करियर में वह मुकाम मिल सकता है जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था।

Career & Finance: नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स पर खर्च संभव है।

Love: दांपत्य जीवन में रोमांस और मधुरता बढ़ेगी।

Health: आप शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन गोल्डन है। संतान की सफलता आपकी छाती गर्व से चौड़ा कर देगी। करियर को नई दिशा देने के आपके प्रयास आज सफल होते दिख रहे हैं।

Career & Finance: रुका हुआ काम पूरा होने से आर्थिक बोझ हल्का होगा।

Love: प्रियजन के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा।

Health: तनाव से मुक्ति मिलेगी और ताजगी महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले आज आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन शाम तक धन लाभ की खबर आपकी सारी थकान मिटा देगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

Career & Finance: आर्ट्स के छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

Love: लवमेट के साथ रिश्ते और भी गहरे होंगे।

Health: भागदौड़ रहेगी, खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 9

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के आज के दिन की बात करें तो आज प्रभावशाली लोगों से मुलाकात आपके करियर के बंद रास्ते खोल देगी। नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का यह सही वक्त है।

Career & Finance: सहकर्मी आपकी कार्यशैली से प्रेरित होंगे। आर्थिक चिंताएं समाप्त होंगी।

Love: दोस्तों के साथ शाम सुखद बीतेगी।

Health: मन हल्का और प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले जान लें कि अचानक धन लाभ होने से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

Career & Finance: पुराने क्लाइंट्स से कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं।

Love: क्रोध पर काबू रखें, वरना जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

Health: संतुलित आहार लें और गुस्सा कम करें।

शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 8

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए भी आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। रुके हुए कामों में गति आएगी। रोजगार के नए द्वार खुलेंगे, बस आपको अपने अहंकार को बीच में नहीं आने देना है।

Career & Finance: योजनाबद्ध तरीके से किया गया काम ही सफलता दिलाएगा।

Love: भाई-बहनों के साथ रिश्ते सुधरेंगे। बच्चों के साथ समय बिताएं।

Health: केवल सकारात्मक ऊर्जा पर ध्यान केंद्रित करें।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले जातक जान लें कि आज उनके लिए नई उमंग और आर्थिक मजबूती का दिन है। ऑफिस में आपकी योजनाएं आपके विरोधियों को भी प्रभावित कर देंगी।

Career & Finance: कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वालों के लिए बड़ा दिन। खरीदारी के योग हैं।

Love: पुराने दोस्तों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी।

Health: तनाव पूरी तरह खत्म होगा, ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सुनहरा पीला | शुभ अंक: 3

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, April 6, 2026, 6:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion