Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Shattila Ekadashi Ke Din Hair Cut: माघ माह की एकादशी पर बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Shattila Ekadashi Ke Din Hair Cut: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।
माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी कहते हैं। इस एकादशी पर विधिवत पूजा करने से घर में आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

साथ ही, परिवार को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी मिलता है। हालांकि, इस दिन कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि इन नियमों का पालन न किया जाए, तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकते हैं।
षटतिला एकादशी के दिन बाल कटवाना भी उन कार्यों में से एक है जिसे करने की मनाही होती है। अतः इस पवित्र तिथि पर विशेष सतर्कता और श्रद्धा से पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
षटतिला एकादशी 2025 की तिथि (Shattila Ekadashi 2025)
षटतिला एकादशी शनिवार, जनवरी 25, 2025 को
26 जनवरी को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 07:12 ए एम से 09:21 ए एम
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 08:54 पी एम
एकादशी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 24, 2025 को 07:25 पी एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त - जनवरी 25, 2025 को 08:31 पी एम बजे
षटतिला एकादशी पर बाल कटवाना सही या गलत? (Hair Cut on Shattila Ekadashi)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, षटतिला एकादशी जैसे पवित्र दिन पर बाल और नाखून कटवाना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज हो सकते हैं। पवित्र तिथियों पर इन कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा में कमी का कारण बन सकता है।
महाभारत के अनुशासन पर्व में भी उल्लेख मिलता है कि शुभ अवसरों पर बाल कटवाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, षटतिला एकादशी जैसे पवित्र दिन पर इन गतिविधियों से परहेज करना चाहिए। ऐसे कार्यों को इन विशेष तिथियों से पहले ही निपटा लेना बेहतर होता है।
षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा और भक्ति पर ध्यान केंद्रित करें। इस दिन जरूरतमंदों की मदद करना और दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। यह न केवल पुण्य का कार्य है बल्कि घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने में भी सहायक है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











