Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए 'गोल्डन चांस' लेकर आई है। जहां मेष, वृषभ और कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं, वहीं सिंह और मीन राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल।

इन राशियों के लिए अच्छा है आज का दिन

आज का शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत अच्छा है। ग्रहों के अनुसार, कुंभ, मेष, और वृषभ राशि के जातकों के लिए 'गोल्डन डे' साबित हो सकता है, जहां आय के नए स्रोत खुलने के साथ-साथ पुराने निवेश से भी मोटा मुनाफा मिलने के प्रबल योग हैं। इसके अलावा रिश्तों के मोर्चे पर, आज धनु और तुला राशि वालों के घर में खुशहाली और आपसी तालमेल बढ़ेगा।

सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कमाई के मामले में शानदार रहेगा। व्यापारिक योजनाएं न केवल सफल होंगी, बल्कि उम्मीद से अधिक मुनाफा भी देंगी।

करियर: वरिष्ठों के सहयोग से लंबित कार्य पूरे होंगे।

पैसा: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, निवेश के लिए समय अच्छा है।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1

वृषभ राशि (Taurus)

बात वृषभ राशि वालों की करें तो पुराने निवेश से आज आपको बड़ा रिटर्न मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।

करियर: वर्कप्लेस पर आपकी धाक जमेगी।

रिश्ते: घर में कोई भी बड़ा फैसला सबकी सहमति से ही लें।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini)

अब बारी है मिथुन राशि वाले जातकों कि, आज का दिन उनके लिए अच्छा ही रहने वाला है। अनुभवी लोगों की सलाह आज आपको बड़ा वित्तीय लाभ दिला सकती है। ससुराल पक्ष से मधुरता आएगी।

करियर: सोचे हुए प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे।

सेहत: पुरानी बातों को लेकर थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है, योग करें।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

आज कर्क राशि वाले ऊर्जा से भरे रहेंगे। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी उम्मीद है।

करियर: अधिकारियों के सहयोग से प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है।

सेहत: पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी।

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। जमीन-जायदाद के मामलों में आज जल्दबाजी न करें। पार्टनरशिप में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है।

करियर: ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा।

पैसा: निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों की बात करें तो सरकारी कामकाज से जुड़े लोगों के लिए आज सकारात्मक बदलाव का दिन है। लव लाइफ में पारदर्शिता बनाए रखें।

करियर: वरिष्ठों से प्रोत्साहन और मान-सम्मान मिलेगा।

रिश्ते: पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें, गलतफहमियां दूर होंगी।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का शेड्यूल काफी व्यस्त रहेगा। घर के किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर दौड़-भाग हो सकती है।

करियर: काम में लापरवाही न बरतें, वरना नुकसान हो सकता है।

रिश्ते: जीवनसाथी के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio)

निवेश और खरीदारी के लिए वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं।

करियर: व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन मेहनत रंग लाएगी।

उपहार: जीवनसाथी से कोई विशेष सरप्राइज मिल सकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 9

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के छात्रों के लिए आज का दिन विशेष है, खासकर जो विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

पैसा: अचानक धन लाभ के योग हैं।

सेहत: मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

मकर राशि (Capricorn)

बारी आती है मकर राशि वालों की तो जान लें कि नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। रिटेल और किराना व्यापारियों को विशेष लाभ होगा।

रिश्ते: परिवार के साथ शॉपिंग या पिकनिक का प्लान बन सकता है।

सावधानी: काम के तनाव को खुद पर हावी न होने दें।

शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 8

कुंभ राशि (Aquarius)

बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत लाभकारी है। आय के एक से अधिक स्रोत विकसित होंगे।

करियर: नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए लोन आसानी से मिल जाएगा।

धार्मिक: आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4

मीन राशि (Pisces)

उन्नति का दिन है, लेकिन अपने आसपास के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वे आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

करियर: ऑफिस में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं।

रिश्ते: पार्टनर के साथ बहस करने से बचें।

शुभ रंग: सुनहरा पीला | शुभ अंक: 3

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, April 3, 2026, 6:10 [IST]
Desktop Bottom Promotion