Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Raksha Bandhan Kab Hai: पिछली बार की तरह क्या इस बार भी रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, देखें मुहूर्त
Raksha Bandhan 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में प्रत्येक पर्व त्यौहार बड़े ही हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि को भाई-बहन को समर्पित रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के अटूट संबंध का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र तथा रक्षा की कामना करती हैं। इसके साथ ही भाई अपनी बहन की रक्षा और जीवन भर साथ देने का वादा भी करता है ।
रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व ही नहीं बल्कि यह भाई और बहन के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने का एक बहुत ही खुशनुमा एवं प्रेम से भरा अटूट जरिया माना जाता है। यह पर्व केवल भाई-बहन के संबंध ही नहीं बल्कि रिश्तेदार, दोस्त और समाज के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक भी माना जाता है। तो आइए आज हम आपको विस्तार पूर्वक बताते हैं इस वर्ष आ रहे रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त के बारे में-

कब है रक्षाबंधन 2024? (Rakshabandhan 2024 Kab Hai?)
ज्योतिष शास्त्र बताते हैं कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पावन पर्व को मनाया जाता है। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त प्रातःकाल 3:04 से प्रारंभ होगी जिसका समापन देर रात्रि 11:55 पर होगा।
रक्षाबंधन 2024 शुभ मुहूर्त
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दिन के 1:30 से रात्रि 9:07 तक रहेगा। रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 07 घंटे 37 मिनट तक पूर्ण रूप से रहेगा। इसके अलावा पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ होने के साथ ही भद्रा भी प्रारंभ हो जाएगा जिसका समापन 19 अगस्त दोपहर 1:30 पर होगा। भद्रा काल के दौरान राखी नहीं बाँधी जाती है।
रक्षाबंधन 2024 पर भद्रा काल का साया
भद्रा काल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता। इसके साथ ही भद्रा काल में राखी बांधने से भाई बहन के रिश्ते में तनाव आता है और लगातार क्लेश की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही मनोकामना भी पूरी नहीं हो पाती। इस वजह से भद्रा काल का ध्यान रखते हुए शुभ मुहूर्त में ही अपने भाई को राखी बांधे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











