Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Aaj Chandrama Kitne Baje Niklega: आज कितने बजे से होगी करवाचोथ की पूजा, नोट करें चांद निकलने का समय
Aaj Chand Kitne Baje Niklega Samay: करवाचौथ, भारतीय संस्कृति का एक बेहद खास और उल्लासपूर्ण त्योहार है, जिसे हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चौथी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष करवाचौथ 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह पर्व मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए मनाया जाता है।
करवाचौथ का त्योहार न केवल पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय परंपरा और संस्कृति का भी एक अभिन्न हिस्सा है। इस दिन महिलाएँ खास सजावट करती हैं, रंग-बिरंगी चूड़ियाँ पहनती हैं और खासकर अपने पति के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दिन महिलाएँ दिनभर उपवासी रहकर चाँद के निकलने का बेसब्री से इंतज़ार करती हैं।

चाँद को देखकर ही वे अपना व्रत खोलती हैं, यह मान्यता है कि चाँद की रोशनी से पति-पत्नी के रिश्ते में और भी मिठास भर जाती है। जानते हैं आज करवाचौथ के दिन कितने बजे होंगे चाँद के दर्शन और कौन सा समय रहेगा पूजा के लिए शुभ -
करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Ki Puja Timings)
हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 6:46 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को सुबह 4:16 बजे तक चलेगी। इसीलिए, करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर, रविवार को रखा जा रहा है। इस दिन करवा पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 बजे से 7:02 बजे तक रहेगा।
करवा चौथ 2024 चाँद निकलने का समय (Karwa Chauth 2024 Ka Chand Kab Nikalega)
आज करवाचौथ के दिन आसमान में चंद्रोदय का समय शाम के 07:53 बजे होगा। दिल्ली व इसके आस पास के इलाकों में चाँद रात 08:15 बजे तक दिखाई देने शुरू होंगे। चन्द्र दर्शन व पूजा के बाद महिलाएं अपना व्रत खोल सकती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











