Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Happy Devshayani Ekadashi 2024 Wishes: प्रियजनों को भेजें देवशयनी एकादशी की हार्दिक बधाई
Happy Devshayani Ekadashi 2024 Wishes in Hindi: देवशयनी एकादशी, जिसे हरिशयनी एकादशी या पद्मा एकादशी भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। यह एकादशी भगवान विष्णु की भक्ति और उनके शयन (सोने) की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने तक पाताल लोक में योगनिद्रा में रहते हैं, जिसे चातुर्मास कहा जाता है।
एक प्राचीन कथा के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने राजा बलि को वरदान दिया था और चार महीने तक पाताल लोक में निवास करने का वचन दिया था। देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक का समय धार्मिक और आध्यात्मिक साधना का माना जाता है। इस अवधि में विवाह और अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इस प्रकार, देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।
Happy Devshayani Ekadashi 2024 Wishes and Messages in Hindi

1.
विष्णु की माया बन जाऊं,
कलयुग की अनुपम कहानी बन जाऊं,
मेरे भगवान की कृपा हो जाए तो
मैं भी अर्जुन की तरह बन जाऊं।
देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं!
2.
भगवान विष्णु की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो आपने अभी तक नहीं है पाया
देवशयानी एकादशी की शुभकामना!

3.
नारायण की भक्ति में मुझे डूब जाने दो,
भगवान विष्णु के चरणों में शीश झुकाने दो
आई है एकादशी मेरे भगवान का दिन
आज के दिन मुझे नारायण का हो जाने दो
देवशयानी एकादशी की शुभकामनाएं!

4.
नारायण की भक्ति से नूर मिलता है
भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है
नारायण के द्वार जो भी है आता
उसे फल जरूर मिलता है।
देवशयनी एकादशी शुभ हो!
Happy Devshayani Ekadashi 2024 Quotes and Status in Hindi

5.
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥
देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं

6.
विष्णु जिनका नाम हो,
वैकुंठ जिनका धाम हो,
देवशयनी एकादशी के शुभ अवसर पर,
श्रीहरि को शत-शत प्रणाम
देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं!
7.
देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर,
भगवान विष्णु आपके सभी पापों का नाश करें.
8.
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं!
9.
सुप्ते त्वयि जगन्नाथ जगत सुप्तं भवेदिदम
विबुद्धे त्वयि बुध्येत जगत सर्वं चराचरम
देवशयनी एकादशी की शुभकामना!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications










