Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Happy Kharna Chhath Puja 2024 Wishes: देशभर में छठ पूजा का दूसरा दिन आज, प्रियजनों को दें खरना की शुभकामनाएं
Happy Kharna Chhath Puja 2024 Wishes: छठ पूजा का दूसरा दिन "खरना" के रूप में मनाया जाता है, जो इस पर्व का एक महत्वपूर्ण चरण है। इस दिन श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद विशेष पूजा की तैयारी करते हैं।
खरना के दिन, भक्त पहले दिन के नहाय खाय की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए शुद्धता से रात्रि का प्रसाद बनाते हैं। इस दिन सबसे खास बात होती है खीर और पूरी बनाना। खीर को चावल, गुड़, और दूध से बनाया जाता है, जबकि पूरी को गेहूं के आटे से तैयार किया जाता है। इसके साथ ही विशेष व्यंजन ठेकुआ को भी बनाया जाता है।

इस प्रसाद को पूजा के बाद परिवार के सदस्यों के साथ बांटा जाता है, जिससे आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। खरना के दिन, भक्त अपने परिवार के साथ मिलकर एकत्रित होते हैं और सूर्य देवता की आराधना करते हैं, ताकि अगले दिन होने वाली "सूर्य अर्घ्य" के लिए वे तैयार हो सकें।
यह दिन न केवल भक्ति का, बल्कि एकता और प्रेम का भी प्रतीक है, जो परिवार और समाज में एक मजबूत बंधन को प्रगाढ़ बनाता है। श्रद्धालु इस दिन पूरे मनोयोग से अपने इरादों और संकल्पों के साथ इस पवित्र पर्व को मनाते हैं, जो उनकी आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है। खरना के पावन अवसर पर अपनों को भेजें कुछ खुबसूरत शुभकामना सन्देश -
Happy Kharna Puja 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
छठ पूजा का पावन पर्व
करो मिलकर सूर्य देव को प्रणाम,
आपको मिले सुख-शांति अपार
छठ खरना पूजा की शुभकामनाएं!
2.
फल-फूल, प्रसाद से भरी पूजा की थाली, उगते सूर्य की लाली
छठी मईया की कृपा से आपके जीवन में आए खुशहाली
आपको छठ खरना पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

3.
सूर्य देव को वंदन करें,
मन में श्रद्धा और स्नेह भरें,
छठ पूजा के शुभ अवसर पर,
दिल से एक-दूसरे को याद करें.
खरना पूजा की शुभकामनाएं!

Happy Kharna Chhath Puja 2024 Wishes and Quotes in Hindi
4.
खरना का पर्व लाए खुशियों का बहार,
आपके जीवन में छाए प्रेम और प्यार।
सुख-समृद्धि से भर दे हर एक पल,
छठ माता की कृपा से हो आपका कल।
खरना पूजा की हार्दिक शुभकामना!

5.
हर ओर बिखरी है छठ पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
खरना पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
खरना का दिन लाए खुशियों की बहार,
मिठास से भरे आपके जीवन के हर द्वार।
सूर्य देवता की कृपा से बढ़े आपका मान,
छठ पर्व की खुशी से महके हर एक आसमान।
खरना पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Kharna Puja 2024 Wishes and Messages in Hindi
7.
पल-पल सुनहरे फूल खिले
कभी ना हो कांटो से सामना
खुशियों से भरी रहे जिंदगी आपकी
खरना पर हमारी यही है शुभकामना!
8.
ठेकुआ लाओ, लड्डू चढ़ाओ
गुण की खीर बना कर
छठी मैया के गुण गाओ
जय छठी, मैया खरना की बधाई!
9.
महापर्व छठ है आया
खुशियों की सौगात लाया
उल्लास सबके कण-कण में समाया
खरना की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications










