Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Dussehra me Baal Nakhun Kaat Sakte Hai Ya Nahi: क्या दशहरा के दिन बाल-नाख़ून काट सकते हैं?
Dussehra Par Hair Cut: दशहरा 2024 का पर्व 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह हिंदू धर्म में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा या विजयादशमी को भगवान राम द्वारा रावण के वध की कथा से जोड़ा जाता है, जहां भगवान राम ने अधर्म, अन्याय और अहंकार के प्रतीक रावण का अंत किया था।
इस दिन को माँ दुर्गा की महिषासुर पर विजय के रूप में भी मनाया जाता है, जिससे यह दोहरी विजय का प्रतीक बन जाता है। दशहरे पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशाल पुतलों का दहन किया जाता है, जिसे 'रावण दहन' कहा जाता है।

यह परंपरा देशभर में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों की देवी दुर्गा की पूजा और उपवास के बाद, दशहरा बुराई से मुक्ति और सत्य की विजय का संदेश देता है।
यह पर्व हमें सच्चाई, नैतिकता, और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। दशहरा के दिन कुछ नियमों का पालन किया जाता। कुछ कार्यों की सख्त मनाही भी होती है। आइये जानते हैं कि दशहरा के दौरान बाल और नाख़ून काटना सही है या गलत।
दशहरा 2024 की तिथि (Dussehra 2024 Date)
विजयादशमी शनिवार, अक्टूबर 12, 2024 को
विजय मुहूर्त - 02:03 पी एम से 02:49 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 46 मिनट्स
बंगाल विजयादशमी रविवार, अक्टूबर 13, 2024 को
अपराह्न पूजा का समय - 01:17 पी एम से 03:35 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 19 मिनट्स
दशमी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 12, 2024 को 10:58 ए एम बजे
दशमी तिथि समाप्त - अक्टूबर 13, 2024 को 09:08 ए एम बजे
दशहरा के दिन बाल कटवाना सही या गलत? (Hair Cut on Dussehra)

ऐसा मानना है कि दशहरा के दिन पर बाल कटवाने से भगवान श्री राम और दुर्गा माता रुष्ट हो सकती हैं। धार्मिक ग्रंथो के मुताबिक़ किसी भी पवित्र दिन पर बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। बाल कटवाने की क्रिया से जुड़े अलग अलग अर्थ भी निकाले जाते हैं। वैसे ज्यादातर मौकों पर बाल कटवाना या नाख़ून काटने की क्रिया को शुभ नहीं माना जाता है।
इसके बारे में महाभारत के अनुशासन पर्व में भी लिखा हुआ मिलता है। ऐसा माना जाता है कि किसी शुभ अवसर पर बाल कटवाने से धन, धान्य, बुद्धि और ज्ञान की हानि हो जाती है। ऐसे में आप दशहरा के दिन बाल और नाख़ून ना कटवाएं। दशहरा में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ दुर्गा मैया की पूजा करें और उनकी विदाई करें। दुर्गा मां के साथ प्रभु श्री राम से घर और जीवन में शुभता व खुशहाली के लिए प्रार्थना करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











