Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
तलाक के दिन चहल ने क्यों पहनी थी 'शुगर डैडी' टी-शर्ट? क्रिकेटर ने खुद बताई हैरान करने वाली वजह
Chahal Talk On Relationship With Dhanashree: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर से वो धनश्री से तलाक की सुनवाई के दौरान अपनी खास टी-शर्ट की वजह से सुर्खियों में छा गए हैं। युजवेंद्र तलाक की अंतिम सुनवाई के दिन "बी योर ओन शुगर डैडी" टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। बेशक चहल ने अपनी लाइफ के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन उनकी काले रंग की टी-शर्ट बहुत कुछ कह गई। सोशल मीडिया पर चहल की ये टी-शर्ट वायरल हो गई है और सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि तलाक की आखिरी सुनवाई के दिन उन्होंने ये टी-शर्ट क्यों पहनी थी?
अब एक पॉडकास्ट में खुद चहल ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया कि इस टी-शर्ट का मकसद किसी को चिढ़ाना या दिखावा करना नहीं था, बल्कि एक खास मैसेज देना था। चहल ने अपने और धनश्री के रिश्ते पर भी कई खुलासे किए। आइए जानें प्यार में रहे चहल की ट्रैजिक लव स्टोरी के बारे में और उनकी टी-शर्ट के राज के बार में भी।

कैसा था चहल और धनश्री का रिश्ता?
राज शमनी के पॉडकास्ट में युजवेंद्र चहल ने अपनी शादी और धनश्री को लेकर कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वो अपने रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस थे लेकिन काम की वजह से वो अपने रिश्ते को टाइम नहीं दे पा रहे थे। ऐसे में कहीं न कहीं उनके रिश्ते के टूटने के पीछे एक-दूसरे को समय न देना था। लंबे समय से उनके रिश्तों में अनबन चल रही थी लेकिन जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया और 2020 में हुई शादी को 2025 में खत्म कर लिया।
धोखेबाज के टैग पर चहल ने तोड़ी चुप्पी
युजवेंद्र चहल से जब पूछा गया कि आप पर चिटर का टैग लगा है तो इस पर चहल ने जवाब दिया कि उन्होंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया। उन्होंने हमेशा अपने रिश्तों की अहमियत को समझा। चहल ने कहा कि एक समय ऐसा आ गया था कि वो अपने माइंड को यूज ही नहीं कर पा रहे थे। क्रिकेटर ने कहा कि वो इतने डिस्टर्ब हो गए थे कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ इफेक्ट हो रही थी, क्योंकि वो बहुत ज्यादा ओवरथिंकर हो गए थे। ऐसे में क्रिकेट से एक से डेढ़ महीने का ब्रेक लिया। चहल ने कहा कि मैं ऐसा इंसान ही नहीं हू जो किसी को धोखा दे। मैंने कभी भी किसी के साथ न कुछ गलत किया और न किसी को धोखा दिया।
क्यों पहनी थी 'शुगर डैडी' टी-शर्ट?
युजवेंद्र चहल धनश्री संग तलाक की आखिरी सुनवाई पर काले रंग की एक खास टी-शर्ट पहनकर गए थे। इस टी-शर्ट पर लिखा था- "बी योर ओन शुगर डैडी"। टी-शर्ट पर लिखे इस खास मैसेज के बारे में पॉडकास्ट में चहल ने बताया कि 'मुझे कोई ड्रामा नहीं करना था। मैं बस एक संदेश देना चाहता था और मैंने वो अपनी टी-शर्ट पर लिखे खास कोट्स से दे दिया'। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मैसेज देना का मेरा कोई इरादा नहीं था। लेकिन सामने से कुछ ऐसा हुआ कि मैंने कहा कि अब सब भाड़ में जाओ और मैंने न किसी को कोई गाली दी न कोई लड़ाई की सिर्फ मैसेज देना था और दे दिया।



Click it and Unblock the Notifications











