Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
धर्मेंद्र ने इस्लाम कब और क्यों अपनाया था? जानें हेमा मालिनी से निकाह की कहानी और शरीयत का नजरिया
Why Dharmendra Accepted Islam: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र की मौत की खबर ने मनोरंजन जगत को हिला दिया है। सांस लेने संबंधी परेशानी की वजह से वो बीते कुछ समय पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। अब हीमैन तो हमारे बीच नहीं रहे लेकिन इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है धर्मेंद्र का इस्लाम अपना लेना और हेमा मालिनी संग निकाह करना। धर्मेंद्र की जिंदगी जितनी फिल्मी दिलचस्प रही है, उतनी ही उनके निजी जीवन में भी कहानी, भावनाओं और विवादों से भरी रही। धर्मेंद्र का नाम जब हेमा मालिनी से जुड़ा, तब वो पहले से शादीशुदा थे और उनकी पत्नी प्रकाश कौर तथा चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल थे।
लेकिन दिल तो वही सुनता है जो प्यार कहता है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के रिश्ते ने उस दौर में सबको चौंका दिया, जब धर्मेंद्र ने मुस्लिम धर्म अपनाया ताकि वो बिना तलाक के हेमा मालिनी से दूसरा निकाह कर सकें। आइए आज जानते हैं कि अभिनेता ने क्यों और कब अपना इस्लाम और दूसरे निकाह पर क्या है शरीयत का नजरिया।

कैसे हुई मुलाकात और बढ़ा रिश्ता
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की मुलाकात 1970 के दशक में फिल्म "शोले" के सेट पर हुई थी। दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ती गईं और धीरे-धीरे यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार में बदल गया। उस समय हेमा बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं, जबकि धर्मेंद्र पहले से एक स्थापित सुपरस्टार। कहा जाता है कि समाज और परिवार के विरोध के बावजूद दोनों एक-दूसरे से दूर नहीं रह सके। जानें धर्म परिवर्तन और निकाह की कहानी।
कब और क्यों अपनाया इस्लाम धर्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 1979 में मुस्लिम धर्म अपनाया, ताकि वो बिना तलाक के एक-दूसरे से शादी कर सकें। धर्मेंद्र ने अपना नाम दिलावर खान और हेमा मालिनी ने अपना नाम आयशा बी रखा। इस शादी के बाद दोनों की दो बेटियां हुईं ईशा देओल और आहना देओल। हालांकि बाद में दोनों ने कभी खुलकर अपने धर्म परिवर्तन की बात स्वीकार नहीं की, लेकिन यह कहानी आज भी चर्चा का विषय बनी रहती है।
इस्लाम में दूसरे निकाह के नियम क्या कहते हैं?
इस्लाम में पुरुष को चार निकाह करने की अनुमति है, लेकिन इसके साथ कुछ सख्त शर्तें भी जुड़ी होती हैं
- हर पत्नी के साथ बराबरी और न्याय करना अनिवार्य है।
- किसी भी नए निकाह से पहले पहली पत्नी को जानकारी देना जरूरी है।
- अगर पुरुष दोनों पत्नियों के साथ समान व्यवहार नहीं कर पाता, तो दूसरा निकाह अनुचित माना जाता है।
- निकाह केवल सहमति और ईमानदारी से होना चाहिए, न कि किसी धोखे या छुपाव के साथ।
भारतीय कानून क्या कहता है?
भारतीय कानून के तहत, अगर कोई व्यक्ति हिंदू विवाह अधिनियम (1955) के तहत शादीशुदा है, तो वह बिना तलाक लिए दूसरी शादी नहीं कर सकता। हालांकि अगर कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाता है, तब भी पहले विवाह के रहते हुए की गई दूसरी शादी को कानूनी मान्यता नहीं मिलती। अदालत ने ऐसे कई मामलों में दूसरी शादी को अवैध (Illegal) ठहराया है।
धर्मेंद्र-हेमा का रिश्ता आज भी मिसाल
विवादों के बावजूद धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का रिश्ता आज भी मजबूत और प्यार भरा है। दोनों की शादी को चार दशक से ज्यादा हो चुके हैं। हेमा आज भी धर्मेंद्र के परिवार का सम्मान करती हैं, और धर्मेंद्र अपनी दोनों फैमिलीज़ के साथ रिश्ता निभाने की कोशिश करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











