Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Vladimir Putin Love Story: एक शादी, 3 अफेयर, कितने बच्चों के पिता हैं पुतिन, जानें सीक्रेट बेटियों तक की कहानी
Vladimir Putin Love Story Or Family Tree: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में शुमार हैं। राजनीति में उनकी रणनीतियां और ताकत पूरी दुनिया जानती है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी हमेशा रहस्य से घिरी रही है। क्रेमलिन की ऊंची दीवारों के पीछे छिपी उनकी फैमिली लाइफ किसी जासूसी फिल्म से कम नहीं। एक लंबी शादी, तलाक, तीन महिलाओं के साथ कथित रिश्ते और कथित तौर पर पांच बच्चे। पुतिन की लव स्टोरी को जानने के लिए हर कोई उत्सुक नजर आ रहा है।
जहां ट्रम्प की 3 शादियां अक्सर सुर्खियों में रहीं, वहीं पुतिन के पारिवारिक रिश्तों पर परदा हमेशा कसा रहा है। फिर भी वर्षों से अफवाहें, लीक तस्वीरें और मीडिया रिपोर्ट्स उनके रिलेशनशिप और बच्चों पर सवाल खड़े करती रही हैं। आइए उनकी जिंदगी के उन्हीं छिपे पन्नों को करीब से समझें कि कितना सच और कितना क्रेमलिन का नैरेटिव है?

Vladimir Putin Family Story - साधारण परिवार से सत्ता तक
आज दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं की लिस्ट में शुमार व्लादिमीर पुतिन की जिंदगी का संघर्ष बहुत ही कड़ा रहा है। पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को लेनिनग्राद (अब सेंट पीटर्सबर्ग) में एक साधारण मजदूर परिवार में हुआ। पिता रेड आर्मी में सैनिक थे और द्वितीय विश्व युद्ध में गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि मां फैक्ट्री में काम करती थीं। इसके अलावा पुतिन के दो बड़े भाई विक्टर (1942 में डिप्थीरिया से) और अल्बर्ट (इंफैंसी में) बचपन में ही गुजर गए। कहा जाता है कि परिवारिक संघर्ष और शुरुआती त्रासदियों ने ही पुतिन को गोपनीय स्वभाव का बनाया। राजनीति में आने से पहले पुतिन KGB एजेंट रहे, जिससे उनकी प्राइवेसी और रहस्यमय लाइफ और भी मजबूत हुई।
Putin Wife- Lyudmila: 30 साल साथ और शांत लेकिन चर्चित तलाक
पुतिन ने वर्ष 1983 में एयर होस्टेस ल्यूडमिला श्क्रेबनेवा से शादी की। ये रिश्ता KGB सर्विस के दिनों में भी साथ बना रहा। इस दंपति की दो बेटियां मारिया वोरोन्ट्सोवा जिसका जन्म 1985 में हुआ था वो आज 40 साल की हैं और मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में AI और एंडोक्रिनोलॉजी रिसर्चर हैं। दूसरी बेटी कातेरिना तिखोनोवा का जन्म 1986 में हुआ था जो न्यूरोसाइंस रिसर्चर और एक्रोबैटिक रॉक-एन-रोल डांसर है। बता दें कि पुतिन की दोनों बेटियों ने फर्जी नामों से पढ़ाई की और पब्लिक लाइफ से दूर रहीं। वर्षों तक पुतिन ने आधिकारिक तौर पर बेटियों की पुष्टि नहीं की।

क्यों हुआ पुतिन का तलाक
1983 में पुतिन और ल्यूडमिला श्क्रेबनेवा ने शादी की थी और उनकी दो बेटियां भी हैं। मगर रिश्तों में खटास आती गई और इस कपल ने 6 जून 2013 को बैले शो के बाद टीवी पर साथ आकर तलाक की घोषणा की। ल्यूडमिला ने कहा 'हम मुश्किल से मिलते हैं, इसलिए ये फैसला बेहतर है।'
इसके बाद 1 अप्रैल 2014 को दोनों का तलाक फाइनल हो गया। ल्यूडिमिला को तलाक के बाद एलिमिनी के रूप में करोड़ों की संपत्ति मिली जिसके बाद उनकी कुल नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर आंकी गई। रिपोर्ट के अनुसार पुतिन से तलाक के बाद ल्यूडमिला ने आर्थर ओचेरेटनी से शादी कर ली। आर्थर ल्यूडमिला से 20 साल छोटे हैं और पेशे से बिजनेसमैन हैं।
अलीना कबाएवा संग अफेयर की अफवाहें
अलीना कबाएवा के साथ कथित रूप से पुतिन का सबसे हाई- प्रोफाइल रिश्ता रहा। अलीना 2004 ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट जिमनास्ट और रूस की पब्लिक आइकन, पुतिन की कथित पार्टनर मानी जाती हैं। 2008 में रूस के एक अखबार ने दावा किया कि पुतिन अलीना से शादी करने वाले हैं लेकिन पुतिन ने इन बातों को बकवास अफवाह बताया और रिपोर्ट छपते ही अखबार बंद करा दिया गया। लेकिन 2022 में यूएस और यूके ने अलीना पर सैंक्शंस लगाए, उन्हें ' पुतिन की क्लोज एसोसिएट' बताया जिससे इस रिश्ते ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया।

पुतिन के कथित बेटे
बेशक पुतिन ने अलीना के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, उन दोनों का रिश्ता आगे बढ़ चुका था और दोनों कपल दो बेटों के पेरेंट्स भी हैं। दोषियर सेंटर की जांच जो 2024 में हुई थी के अनुसार पुतिन और अलीना के बड़े बेटे इवान व्लादिमिरोविच का जन्म 2015 में स्विट्जरलैंड में हुआ था और छोटे बेटे व्लादिमीर जूनियर का जन्म 2019 में मॉस्को में हुआ था। हालांकि पुतिन ने अपने बेटों को सीक्रेट रखा लेकिन दोनों कथित बेटों की तस्वीरें 2025 में पहली बार इंटरनेट पर वायरल हुईं। हालांकि पुतिन ने हमेशा निजी जिंदगी पर सवालों की निंदा की है।
स्वेतलाना संग रहा तीसरा कथित रिश्ता
अलीना के अलावा पुतिन का नाम स्वेतलाना के साथ जोड़ा गया था। वो 1990 के दशक में सेंट पीटर्सबर्ग में क्लीनर थीं। 2020 की जांचों में दावा किया गया कि उसी समय से पुतिन से उनका सीक्रेट रिश्ता शुरू हुआ। आज वे रूस की सबसे धनवान महिलाओं में से एक हैं और मीडिया व बैंकिंग सेक्टर में हिस्सेदारी रखती हैं। हालांकि उनके बारे में बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पुतिन की सीक्रेट बेटी
खबरें ये भी हैं कि एलिजावेता क्रिवोनोगिख उर्फ लुइजा रोजोवा जिसका जन्म 3 मार्च 2003 को हुआ था वो पुतिन की सीक्रेट बेटी है। ऐसा कहा जाता है कि उनका चेहरा पुतिन से काफी मिलता है। वह पेरिस में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं और DJ के रूप में भी काम करती हैं।
कितने बच्चों के पिता हैं पुतिन?
रूस के राष्ट्रपति व्लामिदिर पुतिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ल्यूडमिला श्क्रेबनेवा पुतिन की ऑफिशियल पत्नी रही हैं जिनसे उनका तलाक हो चुका है और इस एक्स कपल की दो बेटियां मारिया वोरोन्ट्सोवा और कातेरिना तिखोनोवा भी हैं। इसके बाद पुतिन का नाम अलीना कबाएवा के साथ जुड़ा और कथित तौर पर उनके दो बेटे इवान व्लादिमीरोविच और व्लादिमीर जूनियर हैं।
इसके अलावा पुतिन का रिश्ता कथित तौर पर स्वेतलाना के साथ भी रहा और इस कपल की एक बेटी एलिजावेता क्रिवोनोगिख है। ऐसे में देखा जाए तो पुतिन की एक शादी हुई और तीन अफेयर रहे जिसका परिणाम 5 बच्चों के रूप में मिला।



Click it and Unblock the Notifications











