Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
विराट कोहली है बेस्ट हस्बैंड, इस काम से बड़ी खुश रहती हैं अनुष्का शर्मा
Virat Kohli Anushka Sharma Relationship: मैदान पर विराट कोहली हमेशा फैंस का दिल जीतते आये हैं। वहीं मैदान से बाहर भी वो जेंटलमेन हैं। विराट अपने चरित्र, सादगी, भगवान के प्रति समर्पण कई कारणों से ध्यान खींचते हैं।
इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी वह बेहद सिंपल दिखते हैं। एक क्रिकेटर के तौर पर उन्हें जितना अटेंशन मिलता है, एक इंसान के तौर पर भी वो हमारा ध्यान खींचते हैं।

विराट अनुष्का की लव लाइफ भी लोगों को काफी पसंद है। इनकी जोड़ी को फैन्स प्यार से विरुष्का बुलाते हैं। इन दोनों का ही अपना अलग व्यक्तित्व है, दोनों ने ही अपने अपने क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है। लेकिन एक कपल के तौर पर लोगों के दिलों पर जगह बना पाना इतना आसान भी नहीं था।
अनुष्का शर्मा ने एक बार विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा था, 'I am married to the greatest man in the world'। ये शब्द ये बताने के लिए काफी हैं कि विराट कितने बेहतरीन इंसान हैं।
अनुष्का शर्मा ने खोला विरुष्का जोड़ी की खूबसूरत शादी का राज
एक निजी मीडिया ने पूछा कि आप और विराट दो बड़े सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में इतना नाम कमाया है, जब आप एक साथ होते हैं तो इसे कैसे मैनेज करते हैं? अनुष्का ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि हममें से कोई भी ऐसी सोच रखने वाला व्यक्ति नहीं है, हममें से किसी को भी प्रसिद्धि की परवाह नहीं है, अगर हम अपनी प्रसिद्धि के बारे में सोचने लगते हैं, अगर हम अपने बारे में अधिक सोचने लगते हैं, तो उससे रिश्ते में समस्या पैदा होती है। उन्होंने आगे बताया कि हम दोनों को बहुत सरल, बहुत सरल चीजें पसंद हैं। हमें अपनी ही दुनिया में रहना पसंद है इसलिए हम इस स्टारडम से दूर भागने की कोशिश करते हैं।
हम यह नहीं सोचते कि हम अलग हैं, हम दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। हम अपना काम करते हैं, लेकिन जब हम घर लौटते हैं तो हमारी जिंदगी हमारी होती है। साथ ही हम दोनों की धार्मिक मामलों में भी समान रुचि है, इसलिए हम जीवन को बहुत सादगी से जीना पसंद करते हैं।
पत्नी के आलोचकों का विराट कोहली ने किया मुंह बंद
जब विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करते हैं, मैच जीतते हैं तब सभी चुप हो जाते हैं, लेकिन जब वह खराब फॉर्म से जूझते हैं या मुकाबला हार जाते हैं तो उनकी पत्नी अनुष्का की आलोचना होती है। विराट कोहली हमेशा अनुष्का का साथ देते हैं। विराट के दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीतने के बाद आलोचकों पर पलटवार करते हुए कहा, मेरी पत्नी हमेशा मेरा हौसला बढ़ाती है, वह मेरी ताकत है, वह एक ऐसी इंसान हैं जो मुझे हमेशा सकारात्मकता से भर देती हैं। मीडिया में आकर इस तरह के बयान देना दर्शाता है एक इंसान के रूप में वो कितने शानदार और अद्भुत हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











