Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बैकअप पार्टनर रखती हैं महिलाएं, सर्वे में हुआ खुलासा, कहीं आपकी वाली भी तो नहीं ऐसी?
Relationship Backup Partner: जी हां! आपने सही पढ़ा, बैकअप पार्टनर। और ये पार्टनर किसी वर्कप्लेस या बिजनेस से संबंधित नहीं बल्कि आपके लव लाइफ से संबंधित है। अब रिश्तों में भी लोग बैकअप लेकर चलने लगे हैं और मर्द औरत सब अपने वर्तमान बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के अलावा एक और पार्टनर रखने लगे हैं जो मुश्किल समय में बैकअप के तौर पर काम आये। आइये जानते हैं क्या है बैकअप पार्टनर का नया ट्रेंड।

सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा
हाल ही में मार्केटिंग रिसर्च कंपनी वनपोल ने यूनाईटेड किंगडम में एक रिसर्च किया है जिससे ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लगभग 50 प्रतिशत लोग अपना बैकअप पार्टनर रखते हैं और ये बात वो छुपा कर भी रखते हैं। इस डाटा में लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं ने स्वीकार किया है कि वो रिश्ते में होते हुए भी एक बैकअप पार्टनर रखती हैं।
बैकअप पार्टनर रखने के पीछे कारण यह बताया गया कि अगर किसी वजह से मौजूदा रिश्ते में अचानक अनबन हो जाए और रिश्ता टूट जाए तो फिर उदास और अकेला ना होकर बैकअप पार्टनर का सहारा लिया जा सकता है। ऐसे समय में बैकअप पार्टनर सहारा बनता है और साथ देता है। फिर अगर स्थिति सही हो जाती है तो फिर वापस अपने वर्तमान पार्टनर के पास जाया जा सकता है। नैतिक दृष्टिकोण से आपको ये कुछ कुछ चीटिंग जैसा लगेगा लेकिन बदलते समय में हर चीजे बदल रही हैं और ये बदलाव रिश्तों में भी देखने को मिलने लगा है।

कौन होते हैं ये बैकअप पार्टनर?
कौन होते हैं ये बैकअप पार्टनर? इसका जवाब है कि बैकअप पार्टनर कोई भी हो सकता है चाहे वो ऑफिस में सहकर्मी हो या फिर कोलेज का दोस्त। कोई भी मित्र जिसका आप में रोमांटिक इंटरेस्ट रहा हो वो आपका बैकअप पार्टनर हो सकता है। ज्यादातर मामलों में कोई पुराना प्रेमी ही बैकअप पार्टनर होता है।
बैकअप पार्टनर के इस ट्रेंड को कुछ लोग अच्छा तो कुछ लोग बुरा मानते हैं। वर्तमान पार्टनर के होते हुए भी किसी और को बैकअप में रखना मोरली करेक्ट नहीं है लेकिन ये भी सही है कि आजकल की भागमभाग जिंदगी में रिश्तों में कब क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में जिंदगी रुकनी नहीं चाहिए चाहे भले ही बैकअप पार्टनर का साथ लेना पड़े।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











