Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Karishma Kapoor के Ex हसबैंड Sunjay Kapur ने की थी 3 शादियां, जानें कौन थी पहली और तीसरी बीवी?
Sunjay Kapur Relationship Timeline : जय कपूर के अचानक हुए निधन ने कॉर्पोरेट जगत ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री को भी झकझोर कर रख दिया। 53 साल की उम्र में उनकी मौत ने सिर्फ एक बिज़नेस टायकून को नहीं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत को खो दिया, जिसकी निजी ज़िंदगी हमेशा सुर्खियों में रही। खासकर उनकी शादियों को लेकर। संजय ने कुल तीन शादियां की थीं और दिलचस्प बात यह है कि उनकी तीनों पत्नियां नंदिता महतानी, करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव, शोबिज इंडस्ट्री से जुड़ी से ताल्लुक रखती हैं।
करिश्मा कपूर के साथ उनका रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, लेकिन उनकी पहली पत्नी नंदिता महतानी और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव भी कम चर्चित नहीं रहीं। आइए जानते हैं उनकी शादीशुदा ज़िंदगी से जुड़े अहम पहलुओं के बारे में कौन थीं उनकी पत्नियां और संजय के कितने बच्चे हैं?

पहली पत्नी: नंदिता महतानी
संजय कपूर की पहली शादी मशहूर फैशन डिजाइनर और सोशलाइट नंदिता महतानी से हुई थी। दिल्ली के एक प्रभावशाली बिज़नेस परिवार से ताल्लुक रखने वाली नंदिता, अपने ग्लैमरस अंदाज़ और फैशन इंडस्ट्री में पहचान के लिए जानी जाती हैं। उनके भाई भरत महतानी और बहन अनु हिंदुजा (जो अरबपति संजय हिंदुजा की पत्नी हैं) भी सोशल सर्कल में मशहूर हैं।
संजय और नंदिता की शादी 1996 में हुई, जब नंदिता अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं। हालांकि यह रिश्ता ज़्यादा समय नहीं चला और 2000 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद नंदिता का नाम कई चर्चित हस्तियों के साथ जुड़ा, जैसे डिनो मोरिया और रणबीर कपूर। डिनो के साथ उन्होंने 'Playground' नामक फैशन ब्रांड भी शुरू किया था। वहीं रणबीर कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नंदिता पर क्रश था, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते की कभी पुष्टि नहीं की।
दूसरी पत्नी: करिश्मा कपूर
29 सितंबर 2003 को संजय कपूर ने बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर से शादी की। यह शादी सिख रीति-रिवाजों से धूमधाम से हुई थी। लेकिन यह रिश्ता शुरुआत से ही विवादों में रहा। करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सुहागरात के दिन संजय ने उन्हें अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और इनकार करने पर बेल्ट से पीटा।
इन आरोपों के बाद दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया शुरू हुई। 2014 में तलाक फाइल किया गया और 2016 में कानूनी रूप से अलग हो गए। इस शादी से दोनों को दो बच्चे हुए, बेटी समायरा और बेटा कियान।
तीसरी पत्नी: प्रिया सचदेव
करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने तीसरी शादी मॉडल और फैशन एंटरप्रेन्योर प्रिया सचदेव से की। 2017 में न्यूयॉर्क में एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने शादी की। प्रिया भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। वह यशराज फिल्म 'नील 'एन' निक्की' में नजर आई थीं और लंबे समय तक शोबिज़ का हिस्सा रही हैं। संजय और प्रिया का एक बेटा है, जिसका नाम अज़रियास कपूर है।
;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;;
संजय कपूर रिलेशनशिप टाइमलाइन
https://www.jagran.com/odisha/bhubaneshwar-lord-jagannath-was-ill-for-six-days-fulri-oil-was-applied-on-him-what-is-secret-behind-this-23747887.html
जब खाली हो गया था जगन्नाथ धाम का रत्न भंडार, क्यों नाराज हो गईं थीं देवी लक्ष्मी?
जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा तीसरी सीढ़ी का क्या है रहस्य, क्यों नहीं रखते हैं उस पर पैर, जानिए यहां
भगवान जगन्नाथ को हर साल लगाए जाते हैं 'नए नेत्र', पिलाते हैं दशमूलारिष्ट, 14 दिन के उपचार के बाद देते हैं दर्शन, ये है मान्यता
https://www.jansatta.com/religion/jagannath-ratha-yatra-2025-why-unmarried-couples-are-not-allowed-in-jagannath-temple-puri/4005566/
can we start jaggnanat bhagwan story series...
रंपरा के मुताबिक देवस्नान के बाद भगवान जगन्नाथ को बुखार आ जाता है, इसलिए वो 11 से 25 जून तक किसी को दर्शन नहीं देंगे। बीमार होने पर पर भगवान को मुख्य सिंहासन पर न बैठाकर मंदिर में ही बांस की लकड़ी से बने कक्ष में रखा जाएगा। 15 दिनों तक 56 भोग की जगह औषधियों से युक्त सामग्री, दूध, शहद आदि चीजों का भोग लगता है। इसे ही भगवान की अनवसर पूजा कहा जाता है।
16 जून को अनवसर पंचमी पर भगवान के अंगों में आयुर्वेद के विशेष तेल की मालिश होगी। उसे फुल्लरी तेल कहते हैं। माना जाता है कि ये तेल लगाने के बाद भगवान को धीरे-धीरे बुखार से राहत मिलने लगती है।
20 तारीख को अनवसर दशमी रहेगी इस दिन भगवान रत्न सिंहासन पर विराजमान हो जाएंगे।
21 को भगवान के शरीर पर विशेष औषधियां लगेंगी। उसको खलि लागि कहते हैं।
25 तारीख को भगवान के विग्रह को ठीक कर के सजाया जाएगा।
26 जून को नव यौवन दर्शन होंगे। इस दिन रथयात्रा के लिए भगवान से आज्ञा ली जाएगी।
27 जून को सुबह गुंडिचा रथयात्रा शुरू होगी।



Click it and Unblock the Notifications











