Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अगर पति करते हैं ये चीजें तो जान लीजिए कि वे बचाना चाहते हैं अपनी शादी
जब दो लोग शादी के बंधन में बंधते हैं तो वे अपने सुनहरे भविष्य के सपने देखते हैं। लेकिन कई बार चीजें उस तरह से नहीं होती हैं, जैसा हमने सोचा होता है। कपल्स के बीच समस्याएं बढ़ने लगती हैं और उनका रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच जाता है। अधिकतर मौकों पर महिलाएं ही अपने रिश्ते को बचाने के लिए प्रयास करती हैं। लेकिन कई बार पुरूष भी उतनी ही कोशिशें करते हैं। भले ही वे इस विषय में कुछ ना कहें, लेकिन उनकी बातें व हरकतें इसके बारे में बताती हैं।
अगर एक पुरूष अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है और वह उसके साथ अपना पूरा जीवन बिताना चाहता है तो ऐसे में वह अपनी शादी को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जो यह बताते हैं कि आपके पति अपनी शादी को बचाना चाहते हैं-

एक नई शुरुआत करना
अगर आपका पार्टनर सच में अपनी शादी को बचाना चाहता है तो यकीनन वह एक नई शुरुआत करना चाहेगा। हो सकता है कि अब तक आपके बीच में कई तरह के मन-मुटाव हुए हों। ऐसे में वह ना केवल आपसे माफी मांगेगा, बल्कि एक नई शुरुआत करने की कोशिश करेगा। उसकी यही इच्छा होगी कि दोनों ही व्यक्ति पुरानी सभी बुरी व कड़वी यादों को भूलकर अपने रिश्ते को फिर से एक मौका दें।
कमियों को दूर करने की कोशिश करना
कई बार नई शुरुआत करने के लिए जरूरी होता है कि उन कमियों व समस्याओं को दूर किया जाए, जो रिश्ते में परेशानी का कारण बनते हैं। अगर आपके पति अपनी शादी को बचाना चाहते हैं तो यकीनन वह उन कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। वह आपसे यह जानने की कोशिश अवश्य करेंगे कि आपको उनकी कौन सी बातें अच्छी नहीं लगती हैं। साथ ही, वह उन आदतों को बदलने का प्रयास भी करेंगे।
अधिक से अधिक समय बिताना
किसी भी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए समय देना बेहद जरूरी होता है। आपके पति भी अगर आपके साथ अधिक समय बिताने लगे हैं तो हो सकता है कि वह आपके मन व अपने रिश्ते से सभी कड़वाहट को दूर करना चाहते हैं। वह आपके साथ रहने के साथ-साथ आपको अधिक खुश रखने का प्रयास करते हैं। इसके पीछे कहीं ना कहीं यह कोशिश होती है कि आपका मन भी उनके प्रति बदले और आप अपने रिश्ते को एक दूसरा मौका देना चाहें।
घर के काम में हाथ बंटाना
जब एक पुरूष अपनी शादी को बचाना चाहता है तो वह अपने पार्टनर के दिल को फिर से जीतने की कोशिश करता है। पुरूषों के लिए महिलाओं का दिल जीतने का सबसे आसान तरीका होता है कि वह अपने पार्टनर के कामों में उसका हाथ बटाए। इसलिए, अगर आपके पति अब घर के हर काम में आपका हाथ बटाने लगे हैं और आपकी हर खुशी का ख्याल रखने लगे हैं तो यह एक सीधा संकेत है कि वह अपनी शादी को बचाना चाहते हैं।
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना
अक्सर महिलाओं को अपने पति के स्वभाव, उनके किसी भी बात को ना सुनने के रवैए से शिकायत रहती है। कभी-कभी तो इस वजह से उनके बीच एक तनातनी भी रहती है। लेकिन अब अगर आपके पति का व्यवहार बदलने लगा है। वह ना केवल आपकी बातों को शांतिपूर्ण सुनने लगे हैं, बल्कि खुद पर काम भी करने लगे हैं। तो यह बताता है कि कहीं ना कहीं उन्हें अपनी गलती का अहसास है और अब वह अपनी शादी को बचाना चाहते हैं। अगर आपके पति के व्यवहार में परिवर्तन होने लगा है तो ऐसे में आपको भी अपने व्यवहार में थोड़ा बदलाव लाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











