Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
फेमस सिंगर से हुई थी Shefali Jariwala की पहली शादी, तलाक के बाद मिला सच्चा प्यार, जानें पूरी Love Story
Shefali Jariwala Love Story : मशहूर एक्ट्रेस और 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से पहचान बनाने वाली शेफाली जरीवाला को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक के चलते महज 41 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दुखद खबर के सामने आने के बाद फैंस को झटका लगा है।
एक म्यूजिक वीडियो से रातों रात टीवी सेंसेशन बनी शेफाली उस समय में लाखों दिलों की धडकन बन गई थी, उनके चाहने वालों की संख्या अचानक तेजी से उछाल देखने को मिला। मगर कांटा लगा गर्ल को अपनी जिंदगी में दो बार प्यार हुआ, एक बार उनका दिल टूटा, तो दूसरी बार उन्हें सच्चा प्यार मिला। आइए हम आपको शेफाली जरीवाला की लव लाइफ से रूबरू करवाते हैं।

हरमीत सिंह से पहली शादी, लेकिन रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला
शेफाली जरीवाला का जन्म और एजुकेशन मुंबई में हुआ। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा और 2000 के दशक की शुरुआत में 'कांटा लगा' जैसे सुपरहिट पॉप सॉन्ग से जबरदस्त पहचान बनाई। इसी दौरान 2004 में उनकी शादी मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हरमीत सिंह (Meet Bros) से हुई। लेकिन समय के साथ यह रिश्ता बिगड़ता गया और 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया।
पहली शादी के असफल होने के बाद शेफाली इमोशनली काफी टूटी हुई थीं। वह किसी नए रिश्ते के बारे में बिल्कुल भी सोच नहीं पा रही थीं। लेकिन नियति ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था।

एक पार्टी में हुई पहली मुलाकात, फिर प्यार में बदली दोस्ती
अपने तलाक के दौर से गुजर रहीं शेफाली की जिंदगी में तब उजाला आया, जब उनकी मुलाकात अभिनेता पराग त्यागी से एक पार्टी में हुई। पराग, जिन्हें टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' और 'जोधा अकबर' से जाना जाता है, शुरू में उनके सिर्फ एक दोस्त बने। मगर वक़्त के साथ दोनों के बीच की यह दोस्ती गहरी होती चली गई।
हालांकि शेफाली ने शुरुआत में पराग के प्रति अपने जज्बातों को लेकर झिझक महसूस की, लेकिन पराग की नरम मिजाज, धैर्यपूर्ण और केयरिंग नेचर ने उनका दिल जीत लिया। पराग न केवल उनके मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहे, बल्कि बिना किसी दबाव के रिश्ता आगे बढ़ाया।
पराग ने पहचाना शेफाली के जज्बात
शेफाली को लोग 'कांटा लगा' गर्ल के रूप में जानते थे, एक बोल्ड और ग्लैमरस छवि वाली लड़की के तौर पर। लेकिन पराग ने उनके उस रूप को देखा जो स्क्रीन से बिल्कुल अलग था, एक सरल, भावुक और फैमिली को समय देने वाली लड़की। एक इंटरव्यू में पराग ने कहा था, "शेफाली अपने माता-पिता से बेटे जैसा प्यार करती हैं, और मेरे माता-पिता का भी वैसे ही ख्याल रखती हैं"
2014 में हुई शादी, पराग के परिवार को संभाला
कई उतार-चढ़ावों के बाद, शेफाली और पराग ने 12 अगस्त 2014 को शादी कर ली। पराग के पिता की तबीयत खराब होने के चलते पहले शादी टली थी, लेकिन शेफाली ने न सिर्फ पराग का साथ दिया, बल्कि उनके माता-पिता को मुंबई लाकर देखभाल भी की।
वक्त के साथ दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आने लगी। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर कपल गोल्स का उदाहरण बन जाती थीं, फिटनेस हो या त्योहार, दोनों की बॉन्डिंग हर मौके पर झलकती थी।
बच्चा अडॉप्ट करने की कर रहे थे प्लानिंग
शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग त्यागी बच्चा अडॉप्ट करने की योजना बना रहे थे, शेफाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लीगल प्रक्रिया में कई बार चार साल तक का समय लग जाता है, जो कई लोगों के लिए मुश्किल बन जाती है। बावजूद इसके, वे इस फैसले को लेकर गंभीर और सकारात्मक हैं।
दुनिया छोड़ गईं शेफाली, लेकिन यादें हमेशा रहेंगी
अब जब शेफाली हमारे बीच नहीं रहीं, पराग के लिए यह वक्त बेहद कठिन है। एक ऐसा इंसान जिसने उन्हें हर जख्म से उबारा, खुद उनके बगैर रह गया। उनकी प्रेम कहानी भले ही असमय खत्म हो गई, लेकिन जो निशान उन्होंने प्यार और साथ के छोड़े हैं, वो हमेशा याद किए जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications











