Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Shahrukh Khan Love Story: मजहब की दीवारें भी झुकीं मोहब्बत के आगे, जानिए शाहरुख-गौरी की अनसुनी लव स्टोरी
Shahrukh Khan Gauri Love Story: शाहरुख खान की जिंदगी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है, जिसमें प्यार है, जुदाई है, जिद है और एक हैप्पी एंडिंग भी। दिल्ली के एक आम लड़के शाहरुख खान और गौरी छिब्बर की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आज शाहरुख खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें इस पहचान को पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। अपने करियर के शुरुआती दौर में ही शाहरुख गौरी पर दिल हार बैठे थे।
हालांकि ये प्यार इतना भी आसान नहीं था क्योंकि धर्म जो आड़े आ रहा था। शाहरुख ने गौरी को पाने के लिए हर कोशिश की और तीन बार शादी भी रचाई। आज शाहरुख का बर्थडे है तो इस खास मौके पर हम उनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में जान लेते हैं।

मूल रूप से कश्मीर से हैं शाहरुख खान
शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को नई दिल्ली के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। शाहरुख के पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान था जो पेशावर के एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता थे।कम ही लोगों को पता होगा कि शाहरुख खान मूल रूप से कश्मीर से हैं , जहां से वे सदियों पहले पेशावर में बस गए थे बता दें कि किंग खान का पैतृक परिवार अभी भी पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के शाह वली कताल इलाके में रह रहा था।
शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी
शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल, शाहरुख की गौरी से पहली मुलाकार एक फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। उस समय किंग खान 19 के और गौरी सिर्फ 14 साल की थीं।
हालांकि शाहरुख तो पहली नजर में ही गौरी पर दिल हार बैठे थे लेकिन गौरी ने शुरुआत में इसे दोस्ती तक सीमित रखा लेकिन बाद में दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। एक तरफ जहां शाहरुख मुस्लिम धर्म से हैं और गौरी हिंदू तो उनके प्यार की मंजिल इतनी आसान नहीं थी।
3 बार की शाहरुख ने शादी, बने हिंदी
गौरी के परिवार को मनाने के लिए शाहरुख ने खुद को हिंदू बताना शुरू किया। उन्होंने गौरी की पसंद के मुताबिक रहन-सहन और परंपराएं अपनाईं ताकि उनका परिवार उन्हें स्वीकार कर सके। उनका यह समर्पण देखकर आखिरकार गौरी के घरवाले मान गए।
शाहरुख खान गौरी के प्यार में इस कदर दीवाने हो गए थे कि वो उनसे दूर नहीं रह पा रहे थे। ऐसे में शाहरुख खान ने गौरी से एक बार नहीं बल्कि 3 बार शादी की। पहली बार कोर्ट मैरिज की, फिर निकाह (मुस्लिम रीति से) किया और अंत में हिंदू रीति-रिवाजों से फेरे लिए।



Click it and Unblock the Notifications











