Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sex-Related Facts: सेक्स से जुड़े मिथ, जिन्हें पढ़े-लिखे लोग भी मानते हैं सहीं, जानें सेक्स रिलेटेड फैक्ट्स
सेक्स को लेकर आज भी कई ऐसी बातें हैं, जो लोग सही मान लेते हैं, इसमें वो लोग भी शामिल होते हैं,जो एजुकेटेड हैं, और सेक्स के मिथ को फैक्ट मान बैठते हैं। सेक्स से जुड़ी जानकारी को वो पढ़ना नहीं चाहते, सेक्स को एक तरह से टैबू की तरह ट्रीट करते हैं। फिर सेक्स से जुड़े मिथ को सही मानकर दूसरे को गलत साबित करने में लग जाते हैं। जिससे खासकर महिलाओं के जीवन में एक तूफान सा खड़ा हो जाता है। ऐसे ही कुछ मिथक हैं जिनके बारें में आपको जानने की जरूरत है-

मिथक 1. पीरियड के दौरान महिलाएं प्रेग्नेंट नहीं हो सकतीं (Sex-Related Facts)
ऐसा आपने कई लोगों के मुंह से सुना होगा, लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है जानने की कोशिश नहीं की होगी। अनसिक्योर सेक्स के बावजूद आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकती ये गलत है। अगर आप प्रोटेक्शन के साथ सेक्स नहीं करते हैं तो इसके बहुत ज्यादा चासेंस हैं कि महिला गर्भवती हो जाए। ये सही है कि पीरियड के दौरान प्रेग्नेंट होने की संभावना कम होती है, लेकिन प्रेग्नेंट महिला हो सकती है।

मिथक 2. हर बार सेक्स के दौरान ऑर्गैज़्म होता (Sex-Related Facts)
खास कर लड़कों को यही लगता है कि वो जितनी बार सेक्स करेंगे ऑर्गैज़्म के लेवल पर आ जाएंगे। लेकिन ऐसा हर बार पॉसिबल नहीं है। ऑर्गैज़्म के लिए सेक्स के साथ और भी कई सारे काम और बातें हैं जो लागू होती हैं। ये आपके मेंटल हेल्थ पर भी डिपेंड करता है। ये जरूरी नहीं है कि हर बार सेक्स करने पर आप ऑर्गैज़्म पा लें।

मिथक 3. पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होती ही है (Sex-Related Facts)
ये मिथ सदियों से चला आ रहा है, जिसने लाखों लड़कियों और महिलाओं की जिंदगी को तबाह कर दिया। ये एक बहुत बड़ा मिथ है कि पहली बार सेक्स करने पर ब्लीडिंग होना जरूरी है, अगर ऐसा नहीं होता है तो लड़की वर्जिन नहीं है। कई महिलाओं में झिल्ली एक्सरसाइज करने से या फिर स्पोर्ट्स की वजह से फट जाती है, और कईयों की तो पैदा होने के दौरान होती ही नहीं है। एक एक बहुत ही बुरा मिथ है, जिसे समाज से उखाड़ कर फेंकना जरूरी है।

मिथक 4. पुरुष दिन में 100 बार सेक्स करने के बारें में सोचते हैं (Sex-Related Facts)
ये भी एक बड़ा मिथ है, साल 2011 में ओहियो यूनिवर्सिटी ने एक अध्ययन किया था, जिसके मुताबिक पुरुष सिर्फ दिन में 18 बार सेक्स के बारे में सोचते हैं। अगर महिलाओं की बात करें तो वो दिन में 10 बार सेक्स के बारें में सोंचती है। ये मिथ कि पुरुष हर वक्त सेक्स करने के बारें में सोंचते हैं, गलत है।

मिथक 5. रिलेशनशिप में सेक्स की क्वॉलिटी बढ़ती है (Sex-Related Facts)
ये भी बड़ी ही अजीब सा मिथ है। ये कहीं भी नहीं लिखा है ना ही किसी साइंस जर्नल में कि रिलेशनशिप में सेक्स क्वॉन्टिटी और क्वॉलिटी बढ़ती है। लेकिन रिलेशनशिप में पार्टनर का आपस में रिश्ता कैसा है, इस पर एक अच्छा सेक्स डिपेंड करता है। अग कपल एक दूसरे को समझते हैं, विश्वास है, प्यार है तो सेक्स भी उनका उतना ही अच्छा जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











