Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Mrs Teaser: ससुर की बेतुकी डिमांड झेलते हुए नजर आई सान्या मलहोत्रा, जानें कैसे करें ऐसे In laws को डील
Mrs Teaser : सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग मूवी 'मिसेज' का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में नए किस्म का ड्रामा देखने को मिल रहा है। यह फिल्म एक नवविवाहित महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने घरेलू कर्तव्यों, अपने पितृसत्तात्मक ससुराल वालों और डांसर बनने के अपने सपने के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती है।
सान्या की यह फिल्म मलयालम नाटक 'द ग्रेट इंडियन किचन' का हिन्दी वर्जन है। टीजर में साफ-साफ दिखाया गया है कि कैसे नई नवेली बहु सान्या के खाना पकाने पर ससुर कंवलजीत छोटी-छोटी खामियां ढूंढकर बेतुकी चीजें उस पर थोपने की कोशिश करते हैं।

जैसा कि आप कुछ फिल्मों में देखते हैं, जरुरी नहीं है कि हर किसी को एक आदर्श ससुर मिलें। अगर आपके ससुर भी बेवजह की बातें आप पर थोपने की कोशिश करते हैं और आपको हर चीज में कमी पेशी निकालते हैं, तो आपको रिश्तों की दहलीज पर फूंक-फूंककर कदम रखने होंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जो आपको एक खडूस ससुर से निपटने में मदद कर सकते हैं।
सुने मगर वापिस जवाब न दें
एक अच्छा श्रोता बनना हमेशा मददगार होता है। शांत रहें और प्रतिक्रिया न करें, जब कभी वो गुस्से या आक्रामकता में कुछ कहे तो बस सुनें। अगर यह कुछ मतलबी और दुख पहुंचाने वाली बात है तो इसे दिल पर न लगने दें। बस वहीं सुने जो वास्तव में आपके लिए हेल्पफुल हो और ज्यादा समय सामने न खड़े रहें। किसी बहस में न पड़ें, वरना सिचुएशन बहुत ख़राब हो जाएगी।
उनकी स्थिति को भी समझे
कई बार कुछ हालात की वजह से भी ससुर को ऐसा बना देते हैं। यह आपकी अग्रेसिव सास के बर्ताव की वजह से भी हो सकता है जो हर समय उस पर ताने कसती रहती है, घर की कुछ वित्तीय स्थिति आदि। उनकी साइड को भी समझने की कोशिश करें और यदि संभव हो तो चीजों को इग्नोर ही करें।
पार्टनर से बात करें
अपने जीवनसाथी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करें। अगर आप खुद को अपमानित सा महसूस कर रहे हैं, तो अपने जीवनसाथी पर विश्वास करना हमेशा महत्वपूर्ण होता है। वह आपको ऐसी स्थिति से निपटने का बेहतर तरीका सुझा सकते हैं। अगर और कुछ नहीं, तो वह अपने पिता से भी बात कर सकते और समस्या समझने में मदद कर सकते हैं।

कम्यूनिकेशन बढ़ाएं
कई बार दबी हुई निराशा बुरे व्यवहार का एक सामान्य कारण बनती है। यदि संभव हो तो अपने ससुर से बात करने का प्रयास करें। इसमें सीधे तौर पर न उलझें, जीवन की विभिन्न चीजों के बारे में बातचीत शुरू करें और धीरे-धीरे इसे अपने तक सीमित कर लें और यह समझने की कोशिश करें कि उन्हें क्या परेशान कर रहा है। कम्यूनिकेशन रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद करता है। कम से कम आप जानते हैं कि आपने चीजों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया है और आपको कोई पछतावा भी नहीं रहेगा।
खुलकर अपनी बात रखें
किसी भी खुशहाल शादीशुदा रिश्ते के लिए कुछ सीमाएं खींची जाना जरूरी होती हैं। सास-ससुर के लिए मन में कड़वाहट रखना और उसे बढ़ने देने से अच्छा है कि आप क्लियर करें कि आपको क्या असहज करता है।



Click it and Unblock the Notifications











