Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sachin Tendulkar 50th Birthday: सचिन-अंजलि की लव स्टोरी, जो सेक्रिफाइज और जज्बातों से भरी हुई है
24 अप्रैल 2023 को क्रिकेट के भगवान यानि की सचिन तेंदुलकर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में बहुत सारे रिकॉर्ड बनाए हैं और तोड़े हैं। उनको देश का सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। इन सब के साथ वो प्यार की पिच पर भी चौके और सिक्सर मार चुके हैं, ये कह सकते हैं कि सचिन हर मामले में ऑल राउंडर हैं। सचिन को एक लड़की से पहली नजर का प्यार हुआ और वो शादी के साथ पूरा हुआ। लेकिन इस प्यार और शादी के बीच सचिन को कई सारी कठिनाईयां भी पार करनी पड़ी। अंजलि के साथ शादी करने तक सचिन को काफी कुछ सहना पड़ा, लेकिन जीत अंत में प्यार की हुई।

सचिन और अंजलि की कैसे हुई प्यार की शुरूआत-
सचिन तेंदुलकर की पत्नी ने सचिन की बुक 'प्लेइंग इट माई वे' के लॉन्च के मौके पर बताया था कि जब सचिन का नंबर मिला तब उन्होंने दूसरे दिन उनको फोन किया। एक कॉमन फ्रेंड के घर पर एक-दूसरे से मिलने के बाद वे एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने लगे क्योंकि वो क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानती थीं।

दोनों ने प्यार के खातिर क्या-क्या सहा-
सचिन तेंदुलकर और अंजलि को एक दूसरे के साथ कॉन्टेक्ट करने में बहुत परेशानी होती थी, कई पापड़ बेलने पड़े। सचिन के अंतरराष्ट्रीय दौरों पर जाने के साथ, अंजलि को सिर्फ उनकी आवाज सुनने के लिए रात को 46 एकड़ जमीन पार करनी पड़ी थी। एक दूसरे को पत्र लिखना ही उस वक्त कम्युनिकेशन का तरीका था, उसे भी पहुंचने में वक्त लगता था। जवाब पाने में सप्ताह लग जाते थे।

सचिन दाढ़ी लगाकर जाते थे अंजलि से मिलने
अंजलि ने एक किस्सा शेयर किया था कि वो लोग रोजा फिल्म देखने गए थे और लोगों की नजरों से बचने के लिए सचिन ने नकली चश्मा और दाढ़ी लगा ली थी। लेकिन उनका चश्मा गिर और फिर हम लोगों को फिल्म छोड़कर आना पड़ा।
24 मई 1995 को इस प्रेम कहानी ने शादी का रूप ले लिया तब सचिन 21 साल के थे। और अब दोनों देश के साथ विदेशों में भी टॉप सेलिब्रिटी है।

अंजलि ने सचिन और परिवार के लिए दी अपने करियर की कुर्बानी
दोनों ने हर सुख-दुःख में एक-दूसरे का साथ दिया है। सचिन की पत्नी अंजलि एक गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर रही हैं। लेकिन उन्होंने सचिन और अपने परिवार की वजह से अपने करियर को किनारे कर दिया और अपना परिवार चुना। इंडिया टुडे से बात करते हुए सचिन ने बताया था कि वो भारत के लिए खेल रहे थे और उनकी पत्नी मेडिकल एग्जाम में फर्स्ट आई थीं। अंजलि अपने करियर में काफी आगे जा सकती थीं, लेकिन उन्होंने करियर की जगह परिवार चुना। अंजलि को पता था कि मैं ट्वेवल करता हूं। फिर उनके बच्चे सारा और अर्जुन की देखभाल कौन करेगा, इसलिए उन्होंने ये बड़ा फैसला लिया।
सचिन और अंजलि केयरिंग और समझदार
अंजलि और सचिन में 6 साल का ऐज गैप है, लेकिन कभी भी दोनों के रिलेशनशिप में ऊम्र सामने नहीं आई। बल्कि इसने एक दूसरे के लिए केयरिंग और समझदार बना दिया है।



Click it and Unblock the Notifications











