Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इन वजहों से शादी के बाद अपने ही परिवार से अलग हो जाता है बेटा
शादी के बाद हर किसी की जिन्दगी में बदलाव आता है। जब दो लोग शादी के बंधन में बंधते हैं तो उनके साथ-साथ दो परिवार भी आपस में जुड़ते हैं। इतना ही नहीं, उन दोनों परिवारों की उम्मीदें भी कपल से जुड़ जाती हैं। जब एक लड़की शादी करके जाती है तो ससुराल पक्ष के लोग यही सोचते हैं कि लड़की घर मंे हर सदस्य का ख्याल रखेगी और उनके हिसाब से खुद को माहौल में ढाल लेगी। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि शादी के कुछ वक्त बाद बेटा और बहू परिवार से अलग हो जाते हैं और वे कहीं दूसरी जगह पर रहने लगते हैं।
आज के समय में सिंगल फैमिली का चलन बेहद आम हो चुका है। यहां तक कि कुछ फैमिलीज तो पहले ही सोच लेती हैं कि जब उनके बेटे की शादी हो जाएगी तो वह अपने परिवार को लेकर अलग हो जाएगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको इस लेख में बता रहे हैं-

अच्छी जॉब मिलना
शादी के बाद लड़के की जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाती हैं। ऐसे में उसकी यही सोच होती है कि वह एक अच्छी नौकरी करे, जिससे वह अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा कर पाए। ऐसे में जब उसे एक अच्छा मौका मिलता है तो वह उसे छोड़ना नहीं चाहता। कई बार जॉब बहुत दूर होती है, जिसके कारण उसे ना चाहते हुए भी अपने परिवार को लेकर अलग होना ही पड़ता है।
एडजस्ट ना कर पाना
शादी के बाद कपल को बहुत एडजस्ट करना पड़ता है। लेकिन कभी-कभी लड़की नए परिवार के साथ एडजस्ट नहीं कर पाती है। अपनी तरफ से कोशिश करने के बाद भी उसका तालमेल परिवार के सदस्यों के साथ नहीं बैठ पाता है। बहू और ससुराल पक्ष के लोगों की सोच बिल्कुल भी नहीं मिलती है। जिसके कारण घर में हर दिन लड़ाइयां होती हैं और तनाव का माहौल बना रहता है। ऐसे में परिवार में शांति बनाए रखने के लिए कपल अपने परिवार से अलग होकर रहने लगता है।
परिवारवालों का बर्ताव
ऐसे बहुत से परिवार होते हैं, जिनके दिमाग में बहू को लेकर पहले से ही एक छवि बनी होती है। इसलिए, जब उनके बेटे की शादी होती है तो उन्हें लगता है कि बहू वैसी ही होगी। ऐसे में उनका बर्ताव उसके प्रति उतना अच्छा नहीं होता है। हो सकता है कि वह बहू को बात-बात पर ताने दें या फिर जरूरत से ज्यादा टोका-टोकी करें। ऐसे में परिवारवालों के बर्ताव के कारण कपल की मैरिड लाइफ पर भी असर पड़ने लगता है और फिर वे अलग होने का मन बना लेते हैं।
प्राइवेसी ना मिल पाना
शादी के बाद हर कपल यही चाहता है कि उसे अपने पार्टनर के साथ अलग से टाइम बिताने का मौका मिले। लेकिन जब वे अपने परिवार के साथ रहते हैं तो उन्हें वह प्राइवेसी नहीं मिल पाती है। हो सकता है कि उन्हें घर में अपना एक कमरा मिला हो, लेकिन फिर भी उनके कमरे में कोई भी कभी भी आ जाता हो। ऐसे में वे दोनों साथ मिलकर वह हसीन व मस्ती भरे पल ना बिता पाते हो, जिसकी उन्हें चाहत हो। जिसके चलते कई बार कपल कुछ वक्त के लिए परिवार से अलग रहने का मन बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











