Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Relationship Tips: मैरिड लाइफ में नहीं चाहिए कोई परेशानी, तो पति से भूलकर भी न कहें ये बातें
Relationship Tips in Hindi: दांपत्य जीवन में कई तरह के संकट और परेशानियां आती रहती है। वैवाहिक रिश्ते में आई परेशानियों से ना केवल वो रिश्ता बल्कि पूरा परिवार अव्यवस्थित हो जता है और टूटने की कगार तक भी पहुंच जाता है। नोंक झोंक या मज़ाक में कही गई कोई बात कब गलत हो जाए और किसी की भावना को ठेंस पहुंचा दें इसका अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता।
कई बार पत्नियाँ अपने पति को नोंक झोंक कई बातें बोल देती हैं जो उनके परिवार या दोस्तों से जुड़ी होती है। अधिकतर बार पति इसे अनदेखा ही कर देते हैं। लेकिन कई बार ये बातें सीमा लांघ देती हैं और पति के आत्मसम्मान को थें भी पहुंचा सकती हैं जो आपके रिश्ते के लिए सही नहीं होगा। जानते हैं कौन सी वे बातें जिन्हें आपको अपने पति को बोलने से बचना चाहिए -

उनकी मां के बारे में कोई टिप्पणी
अपने पति के समक्ष अपनी सास पर कमेंट करना बुरी बात है। पति अपनी मां के बेहद पास होते हैं और उनके मन में अपनी मां के प्रति बहुत सम्मान होता है। इसलिए पत्नियों को अपने पति की मां पर टिप्पणी करते समय सावधान रहना चाहिए। पति इससे नाराज़ हो सकते हैं और उनके रिश्ते में तनाव पैदा हो सकता है।
दोस्तों पर विचार
कई बार पत्नी को पति के दोस्तों का व्यवहार पसंद नहीं आता। लेकिन इस बारे में अपने पति से बात करना खतरनाक हो सकता है। पति के दोस्तों की बातें किस ढंग से कर रहे हैं इसका खास ख्याल रखें। पत्नी का अपने पति से ऐसी बातें कहना उन्हें मुसीबत में डाल सकता है।
भविष्य को वर्तमान पर ना करें हावी
अधिकतर महिलायें अपने भविष्य को लेकर ढेर सारी योजनायें बनाती हैं। हालांकि पत्नी का अपने सपनों और परिवार को आगे बढ़ाने की योजना का भार पति के कन्धों पर डालना उन्हें चितिंत कर सकता है। परिवार की भावी योजना का दबाव उन्हें परेशान भी कर सकता है। इसलिए रिश्ते की वर्तमान खूबसूरती को भविष्य की बातों से खराब ना होने दें।
घर छोड़ने की धमकी देना
कई पत्नियाँ हर झगडे या बहस में घर छोड़ने या मायके जाने की धमकी देती हैं। ऐसी धमकियाँ महज़ अपनी बात मनाने के लिए ही होती है। लेकिन इन धमकियों से पति परेशान हो सकते है। यह बात रिश्ते की नींव को कमज़ोर भी कर सकती है।
वेतन के खर्च की बातें
यदि पति और पत्नी दोनों नौकरी करते हैं, तो घर में किसका वेतन किस प्रकार खर्च होता है इस बात को लेकर भी तनाव पैदा हो सकता है। यह आपके लिए अधिक चुनौतियाँ पैदा करता है और परिवार की वित्तीय स्थिति को अस्थिर भी कर सकता है। इसलिए पति से कितना पैसा घर खर्च के लिए माँगना है और किस तरह माँगना है इस बात का ख़ास ख्याल रखना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











