Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Orange Peel Theory: एक संतरे से जानें पार्टनर को है आपसे कितना प्यार, आजमाकर देखें ये रोचक टेस्ट
Orange Peel Theory: लोग इश्क में जीने मरने की कसमें खाते हैं और ऐसा करने से ये जताते हैं की वो कितना प्यार करते हैं। लेकिन ये तो हो गयी थोड़ी फ़िल्मी कहानी। सच्चाई में अपनी मोहब्बत को जांचने का ऐसा कोई तराजू बना नहीं है अबतक।
कई बार प्रेमी प्रेमिकाओं में मन में ये बात आती है कि उनका पार्टनर उन्हें कितना प्यार करता है ये पता किया जाए। लेकिन इसके लिए कोई मानक तय नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी चीजें आ जाती हैं जो चर्चा का विषय बन जाती हैं और वायरल भी हो जाती हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब टेस्ट चर्चा का विषय बन गया है जिससे अपनी मोहब्बत की जांच की जा सकती हैं। आप भी जानना चाहेंगे वो टेस्ट क्या है? तो आइये बताते है।
क्या है ऑरेंज पील थियोरी
इस टेस्ट को जाने के लिए आपको एक संतरा चाहिए होगा। जी हाँ, एक संतरा बता सकता है की आपका पार्टनर आपको कितना प्यार करता है। दरअसल आप इस संतरे को आप जहां बैठे हैं उसी के आस पास रख दीजिये और किसी और काम में मशगूल हो जाइए। फिर अपने पार्टनर को पास बुलाइए। अगर आपका पार्टनर आपके पास आकर संतरे को बिना पूछे छिल दे और आपको खाने को कहे तो समझ लीजिये की वो आपको बहुत चाहता या चाहती है।

और भी हैं वायरल टेस्ट
वैसे इस टेस्ट के लिए संतरे का होना ही जरुरी नहीं, कुछ और चीज भी हो सकती है। उदारहरण के लिए एक वीडियो में एक व्यक्ति ने उबला अंडा रखा था और उसकी पत्नी ने आकर बिना पूछे अंडे को छिल दिया। एक दूसरे विडियो में एक शिक्षक ने बिना पूछे अपने स्टूडेंट्स के जूते का फीता बाँध दिया। कहने का मतलब ये कि जिस चीज की आपको जरुरत हो वो आपका पार्टनर आपको समझता है या नहीं। समझता है तो फिर वो ये काम बिना पूछे ही कर देगा।
तो फिर आप भी आजमाइए ये टेस्ट और परखिये कितना सच्चा है आपका प्यार!
एक टेस्ट के आधार पर पार्टनर का प्यार जज करना सही या नहीं?
इंटरनेट पर इस तरह के वायरल टेस्ट को आधार बनाकर अपने पार्टनर का अपने प्रति प्रेम और लगाव का पता लगाना कुछ लोगों को सही लगता है तो वहीं कुछ लोग इसके पक्ष में नहीं हैं। वहीं इस टेस्ट में अगर आपका पार्टनर फेल हो जाता है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो आपसे प्यार नहीं करता है, हो सकता है प्यार जताने का उनका अंदाज और तरीका अलग हो।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











