Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Mothers Day 2023 : बॉलीवुड के ये सेलेब्स अपनी मां को मानते हैं आइडल, देखें इनका अनोखा रिश्ता
जब मम्मियों की बात आती है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कोई मशहूर सेलिब्रिटी हैं या नहीं। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के फेमस सेलेब्स ने अपनी मां के साथ अपने संबंध पर खुलकर बात की है। तो आइए इस मदर्स डे पर जानते हैं सेलेब्स अपनी मां के साथ किस तरह का रिश्ता साझा करते हैं।

बॉलीवुड स्टार्स का मां से रिश्ता
1. करीना कपूर खान और बबीता कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी मां के साथ एक बहुत ही प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं। करीना कपूर के अनुसार उनकी मां उनके लिए एख उगते हुए सूरज की तरह है जो हमेशा दोनों ही बहनों को सही रास्ता दिखाने में मदद करती हैं। करीना कपूर कहती हैं कि उनका सब सब उनकी मां के इर्द-गिर्द ही घूमता है। जब वह परेशान होती है, तो उनकी मां भी परेशान हो जाती है। उनकी हर समस्या का हल उनकी मां के पास होता है।
2. सारा अली खान और अमृता सिंह
अमृता सिंह भले ही सेफ अली खान से अलग हो चुकी हैं, लेकिन उन्होने अपने बच्चो की परवरिश में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी है। सारा अली खान के जीवन में उनकी मां का बहुत महत्व है। सारा अली खान कहती हैं कि वो अपनी मां के कारण ही अपनी लाइफ में मौजूद लोगों की अहमियत जानती हैं। उनकी मां हमेशा उन्हें रिएलिटी चैक देती हैं, उनका मर्गदर्शन करती हैं।
3. दीपिका पादुकोण और उज्जला पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने एक इंटरव्यू में अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ अपने रिश्ते को साझा किया। दीपिका अपनी मां के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करती हैं। कई बार वो उनके साथ पैदल ही सैर पर निकल पड़ती हैं। उनकी मां अपनी फिटनेस और काम को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं, इस कारण वो अपनी मां से काम के प्रति गंभीर रहती हैं और फिटनेस का ध्यान रखती हैं।
4. प्रियंका चोपड़ा और मधु चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वो अपने आपको बहुत लकी मानती है क्योंकि उनके पास एक ऐसी मां हैं जो उन्हें कई तरह के बिजनेस के बारे में सिखाती हैं। इतनी ही नहीं उन्होने मुझे सिखाया कि अपने पैसे का सबसे अच्छा इस्तेमाल कैसे करना है और कैसे सबसे अच्छा निवेश करना है।
5. सुहाना खान और गौरी खान
सुहाना खान ने अपनी मां को लेकर कहा कि हम जानते हैं कि परिवार के साथ समय बिताना बहुत जरूरी होता है। मां हमारे लाइफ के सबसे बड़े और अहम फैसलों को लेने में मदद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











