Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बेटी के प्यार में माएं करती हैं ये बड़ी गलतियां, मां को नहीं सिखानी चाहिए घर तोड़ने वाली बातें
Mother-Daughter Relationship- हर मां के लिए उसके बच्चे उनकी आंखो का तारा राज दुलारा होता है। ऐसे में हर मां को अपनी बेटी सबसे प्यारी लगती है, भले ही शादी से पहले मां, बेटी को बेटी में सौ कमियां नजर आएं लेकिन शादी के बाद अगर उनकी बेटी को कोई कुछ भी बोल दे, वो शख्स उनकी नजर में सबसे खराब हो जाता है।

मां का प्यार बेटी की शादी के बाद ज्यादा हो जाता है और कई बार बेटी की प्यार की वजह से वो कुछ ऐसी गलतियां भी कर देती हैं जिसकी वजह से वो अपनी बेटी का घर खराब करने लग जाती है। जिसकी वजह से बेटी की लाइफ खराब हो जाती है।

कई बार मां अपनी बेटी की मोहब्बत में उसकी शादीशुदा जिंदगी को खराब करने में लग जाती हैं, जिसका उनको एहसास नहीं होता है। जिसका नतीजा तलाक पर आकर खत्म होता है। अगर आप भी अपनी बेटी के जीवन को खुशियों से भरना चाहती हैं तो यहां बताई बातों पर जरूर गौर करें, जिससे वो अपने ससुराल में खुश रहे और सभी को साथ लेकर चल सके।

1.मां का बेटी को घड़ी-घड़ी फोन करना
बेटी की शादी के बाद मां को काफी चिंता रहती है कि वो अपने ससुराल में कैसे रह रही होगी, इस टेंशन में मां अपनी बेटी को बार बार कॉल करती है। लेकिन आपको इस बात को समझने की जरूरत है कि बारृबार बेटी को ससुराल में फोन करना उसके लिए सही नहीं है, इससे उसे अपने ससुराल में एडजस्ट होने में वक्त लगता है। जब वो हर वक्त आप से बात करेगी तो वो कब अपने ससुराल वालों के साथ घुलेगी मिलेगी। इसलिए आपको बार बार शादी के बाद बेटी को कॉल करने से बचना चाहिए।

2.बेटी को ना दें ससुराल के खिलाफ सलाह
शादी के बाद आपकी बेटी का घर उसका ससुराल ही होता है, ऐसे में उसे अफने घर की जिम्मेदारियों को अहसास कराना आप का काम है। उसे अपने नये घर को सेट करना होगा उसे बनाना , संवारना उसका काम है। लेकिन अगर ने शादी के बाद से ही उसे ससुराल वालों के खिलाफ सलाह देना शुरू कर दिया तो वो ना ही इधर की रहेगी ना ही उधर की। आपकी बातें उस पर असर करती है, जिससे उसके पति के साथ ही ससुराल वालों के साथ लड़ाई झगड़े शुरू हो जाते हैं। ऐसे में ये काम ना करें तो बेटी के लिए बेहतर है।
इससे उसके मन में अपने ससुरालवालों के लिए कड़वाहट पैदा हो सकती है। और वह उस घर को कभी नहीं अपना पाएगी। इससे बेहतर है, कि अपनी बेटी को यह समझाएं कि धीरे-धीरे सब मैनेज होने लग जाएगा बस अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना।

3.बेटी को बार-बार मायके बुला लेना
बहुत सी माएं ऐसा करती है कि वो आए दिन अपनी बेटी को मायके बुलाती रहती हैं। इस तरह से वो जब रोज रोज मायके आएगी तो अपने ससुराल वालों के साथ कब बैठकर बात करेगी। इसके साथ उसका ससुराल का मोह भी कम हो जाएगा। ऐसे में आपकी बेटी के पति के साथ भी लड़ाई-झगड़े शुरू हो सकते हैं।

4.ससुराल से अलग होने की सलाह देना
कई बार माएं अपनी बेटी को बहुत ही गलत सलाद देती है जो उसकी लाइफ पर काफी असर करती है। हर मां चाहती है कि उसकी बेटी ससुराल में राज करे, कोई काम ना करे, ऐसे में वो अपनी बेटी को पति के साथ अलग रहने की सलाह देती है। मां अपनी बेटी को प्रोवोग करती है कि वो पति से कहे कि परिवार से अलग हो जाए। माएं अगर इसी तरह से बेटी को ससुराल वालों के खिलाफ भड़काएंगी तो परिवार में कलह शुरू हो जाएगी। ऐसी बातें अपनी बेटियों को ना सिखाएं।



Click it and Unblock the Notifications











