Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Wedding Tips : शादी से पहले इन बातों को बिल्कुल भी ना शेयर करें दूल्हा-दुल्हन,वर्ना टूट सकता है विवाह
जब लड़का और लड़की की शादी तय हो जाती है, साथ ही शादी की डेट भी फिक्स हो जाती है तब दोनों में ही अपनी शादी की को लेकर काफी एक्साइटमेंट भरी होती है, दोनों ही फोन पर घंटों बात करते हैं, मुलाकातें भी करते हैं। दोनों एक दूसरे के बारें में जानने की कोशिश में रहते हैं, उनके मन में जो सवालों की लाइन होती है, उसे एक-एक करके वो अपने पार्टनर से पूछते जाते हैं, और उनकी ये कोशिश रहती है कि होने वाला लाइफ पार्टनर उनके हर सवाल का जवाब दे। लेकिन कुछ ऐसे सवाल भी होते हैं, जिनके जवाब देने का मतलब है कि शादी का गर्दिश में आ जाना। साथ ही खासतौर से लड़के कुछ ऐसी हरकतें भी कर देते हैं जिससे शादी के टूटने की नौबत भी आ जाती है। आज हम इन्ही सारी बातों के बारें में आपसे कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिनको अवॉइड करना चाहिए। इनकी वजह से शादी से पहले और शादी के बाद भी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। इसलिए दोनों ही लोगों को काफी समझदारी के साथ काम करना चाहिए, जिससे दोनों परिवारों की इज्जत साथ ही आप दोनों की शादी में भी किसी तरह की कोई परेशानी ना आए और आप हंसते-मुस्कुराते हुए अपनी नई जिंदगी में प्रवेश करें-

Wedding Tips : अपने एक्स पार्टनर के बारें में-
ये अक्सर कहा जाता है कि कपल्स के बीच कुछ छुपाना नहीं चाहिए, सही बात है कि कुछ ना छुपाया जाए,लेकिन अगर आपको अपनी शादी शुदा जिंदगी को स्मूथ तरीके से रखना है तो कभी भी अपने पहले के रिलेशन के बारें में अपने पार्टनर से ना डिस्कस करें। शादी से पहले अगर आप ने इमोशनल होकर अपने एक्स पार्टनर के बारें में बता दिया तो हो सकता है कि पार्टनर को ये अच्छा ना लगे। और वैसे भी आप इंडिया में रहते हैं तो आप यहां के मर्दों की सोंच के बारें में अच्छे से वाकिफ हैं, आपने अपने एक्स के बारें में उनको बता दिया तो बहुत सारे सवाल आप से करेंगे, वो अपना दिमाग काफी दूर तक ले जा सकते हैं, जिसके बारें में आप ने सोंचा ना हो। ऐसे में वो शादी तोड़ भी सकते हैं। अगर शादी हो भी जाएगी तो वो आपको हमेशा शक की निगाहों से ही देखेंगे। ऐसे में अपने एक्स के बारें में कुछ ना बोलें।

Wedding Tips : शादी से पहले ड्रिंक करके धुत होना
अगर आप शादी से पहले पार्टी में नशा करते हैं और उस नशे में आपको किसी तरह का होश नहीं रहता तो ये लड़की को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता है, ना ही उसके परिवार वालों को। नशे में आप कोई गलत हरकत भी कर सकते हैं। इसलिए शादी से पहले नशे को अवॉइड करें। नशे के बाद आप खुद को संभाल नहीं सकते, यहां वहां गिर जाते हैं यहां तक की नशे में होश ना होने के कारण आपके मुंह से अप शब्द भी निकलते हो तो ये सब मिलकर शादी को कैंसिल भी कर सकते हैं। क्योंकि कोई भी पैरेंट्स ये नहीं चाहेंगे कि वो अपनी बेटी की शादी ऐसे शख्स से करें, जो नशे में कुछ भी कर सकता है।

Wedding Tips : शादी के खर्चों और गिफ्ट्स को लेकर बातें
कई बार ये देखा जाता है कि लड़का, शादी में मिलने वाले गिफ्ट्स को लेकर लड़की के साथ डिस्कस करता है, कि उसकी फैमली उसे क्या क्या दे रही है। शादी में कितना खर्चा हो रहा है। उसके परिवार को क्या-क्या लड़की के घर वाले दे रहे हैं। इस तरह के सवालों से लड़की को ये समझ आ सकता है कि आप दहेज लोभी हैं। आप शादी सिर्फ उसके पैरेंट्स के पैसों को देखकर कर रहे हैं। ये सारे सवाल सीधे शादी को तोड़ सकते हैं। इसलिए इस तरह के सवालों से बचें।

Wedding Tips : परिवार की आंतरिक लड़ाइयों के बारें में
चाहे लड़का हो या लड़की दोनों को ही शादी से पहले अपने परिवार की आंतरिक बातों को शेयर नहीं करना चाहिए। ये बातें पर्सनल होती हैं कि परिवार में क्या हो रहा है। अगर आप ये बातें अपने होने वाले लाइफ पार्टनर से शेयर करते हैं तो ये आप दोनों के हक में बेहतर नहीं है। आप दोनों के दिमाग में बस यही आएगा जिस परिवार के साथ लाइफ टाइम का रिश्ता होने वाला है, वो लोग आपस में लड़ते हैं, उनके मन नहीं मिले हुए हैं। ये भी शादी को तोड़ने में भूमिका निभाता है।



Click it and Unblock the Notifications











