Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Bollywood Couple: इन सेलिब्रिटीज से सीखिए परफेक्ट कपल बनना और रिश्ते को निभाना
मैरिड लाइफ में लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ते हैं झगड़ते हैं, ये हर कपल के बीच होता है। लेकिन कुछ कपल आइडियल होते हैं। दोनों ही अपने अपने करियर में काफी बिजी होते हैं, लेकिन इन सब के बावजूद वो अपनी फैमली और अपने लिए वक्त निकालते हैं, क्वालिटी टाइम बिताते हैं और सबसे अहम ये है कि वो उनके साथ हर मुश्किल में साथ होते हैं, कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। जब भी एक एक को दूसरे की मदद की जरूरत होती है वो उससे पहले ही उसके पास मौजूद होते हैं।

इसी तरह से कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कपल भी ऐसे हैं जो दूसरे के लिए आइडियल हैं। और एक दूसरे का साथ देने के लिए हर वक्त मौजूद होते है। इसके साथ ही वो मॉर्डन टाइम में यूज होने वाले शब्द कपल गोल भी सेट करते हैं, जिसे आम तौर पर एक दूसरे का हमदम कहा जाता है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रणवीर सिंह का प्यार दीपिका पादुकोण के लिए जग जाहिर है, वो दीपिका के लिए पूरी तरह से मैड थे और शादी करने के बाद भी इसमें कोई कमी नहीं आई है। दोनों की बॉन्डिंग बेमिसाल है। दोनों ही एक दूसरे का ख्याल रखते हैं और वक्त पर साथ देते हैं।

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
अक्षय कुमार फेमस एक्टर हैं, लेकिन उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी एक वक्त पर अपना डंका बॉलीवुड में बजवा चुकी हैं, लेकिन उसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़कर अक्षय से शादी कर ली और एक अच्छी राइटर बनीं। इसके साथ ही वो रीयल लाइफ एक बेहतरीन रोल प्ले कर रही हैं, एक अच्छी मां और एक अच्छी पत्नी का। अक्षय और ट्विंकल दोनों ही अपने बच्चों की परवरिश को लेकर काफी कॉन्शस रहे हैं। इसके साथ ही अक्षय ने हमेशा अपनी पत्नी को एप्रिशिएट किया है, लोगों के सामने तारीफे करते देखें जाते हैं। जो इस बात का सबूत है कि कपल को एक दूसरे का सपोर्ट हमेशा करते रहना चाहिए। उनकी खुशी में अपनी खुशी ढूढ़ लेनी चाहिए, जो रिश्ते की मजबूती के लिए सबसे बेहतर है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिश्ते के बारें में सभी को मालूम है। दोनों की लाइफ में कितने सारे उतार-चढ़ाव आए, लेकिन दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। जब शादी से पहले अनुष्का को लोगों ने बुरा-भला कहा तब भी विराट, अनुष्का के सामने ढाल बनकर खड़े रहे, उनका साथ दिया और उनके लिए आवाज उठाई। शादी के बाद दोनों का रिश्ता एक आइडियल है। दूसरे कपल इनके रिश्ते से काफी कुछ सीख सकते हैं।

शाहिद कपूर मीरा राजपूत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत एक दूसरे से काफी अलग हैं क्योंकि दोनों की लव मैरिज नहीं बल्कि परिवार की रजामंदी से अरैंज मैरिज हुई है। मीरा किसी बॉलीवुड फैमली से भी ताल्लुक नहीं रखती हैं। लेकिन उन्होंने शाहिद का साथ हर कदम पर दिया हैं। उनके काम को लेकर बिजी होने से मीरा ने शाहिद को पूरा सपोर्ट दिया। बच्चों की परवरिश में भी उनका पूरा फोकस रहता है। इससे इस बात का पता चलता है कि रिश्ता कैसे भी जुड़ा हो, उसे वक्त देने की जरूरत होती है।

विक्की कुशाल और कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी ने फैंस को हैरान कर दिया था, क्योंकि किसी ने भी नहीं सोंचा था कि कैटरीना विक्की कुशाल से शादी करेंगी। लेकिन दोनों ही एक आइडियल कपल हैं। कैटरीना वक्त निकाल कर अपने इन-लॉज से मिलती हैं उनके साथ वक्त बिताती हैं। विक्की भी कैट का पूरा साथ देते हैं। इन दोनों के रिश्ते से एक बाक साफ पता चलती है कि भले ही आप दूसरों के सामने अपने रिश्ते को ओपन ना करें लेकिन आपस की अंडरस्टैडिंग सबसे अहम होती है।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications











