Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Divorce Reason: छोटी-छोटी बातें बनाती हैं कपल के बीच खाई, इन गलतियों के कारण आती है तलाक की नौबत

दुनिया में जितने भी शादीशुदा कपल होते हैं, उनमें छोटी-मोटी लड़ाई, नोंकझोंक होती रहती है, इस तरह के झगड़े लाइफ टाइम चलते रहते हैं। लेकिन अगर यही लड़ाई झड़ने बढ़ने लग जाते हैं, तो ये परेशानी वाली बात हो जाती है। इन झगड़ों में अगर एक दूसरे पर निशाना साधना, आरोप लगाना, शक, ये सारी चीजें मिक्स होने लग जाती है तो सिचुएशन बद से बदतर होनी शुरू हो जाती है। और यहीं से रिश्ते की डोर कमजोर पड़ने लग जाती है और इसका अंत तलाक पर जाकर खत्म होता है। अपने रिश्ते को तलाक तक की नौबत तक पहुंचने देने के लिए कपल्स को काफी समझदारी के साथ काम लेना होता है। अगर आप ने उस वक्त धैर्य से काम ले लिया तो बुरा वक्त कुछ ही मिनटों में निकल जाता है और संकट के बादल छंट जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्ते की डोर मजबूती के साथ बंधी रहे तो इसके लिए आप को कुछ काम करने होंगे, जिससे आप और आपके पार्टनर दोनों के बीच प्यार बना रहेगा और नींव भी मजबूत रहेगी। आइये जानते हैं उन बातों के बारें में जिनसे एक कपल को दूर रहना चाहिए, जिससे उनके रिश्ते में तलाक जैसा शब्द ना आए-

Divorce Reason: पारिवारिक कारणों से
शादी के बाद महिला एक साथ कई सारे रिश्तों में बंध जाती है, जो उसके लिए काफी जिम्मेदारी भरा काम होता है। उनको ये समझाया जाता है कि अगर उन्होंने ये सारी जिम्मेदारियां नहीं निभाई, रिश्ते-नाते नहीं निभाए तो वो एक अच्छी पत्नी, एक अच्छी बहू नहीं बन पाएंगी। इसके चक्कर में वो अपने अंदर बदलाव लाने लग जाती है। कई बार उसे चीजे तकलीफ देती हैं, जो पति और पति के बीच झगड़े का कारण बनती है। ऐसे में दोनों को ही समझदारी के साथ काम लेना आना चाहिए, जिससे वो अपना आपसी रिश्ता किसी तीसरे की वजह से खराब ना करें। अगर दिमाग से काम नहीं लेगें तो तलाक जैसा मुश्किल फैसला भी आपको लेना पड़ सकता है।

Divorce Reason: लाइफ पार्टनर का लॉयल ना होना
शादी के बाद कपल्स चाहते हैं कि उनका पति या पत्नी उनके लिए लॉयल हो। किसी दूसरे मर्द या औरत की तरफ आंख उठा कर भी ना देखें। लेकिन जब उनको अपने साथी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारें में पता चलता है तो अंदर से टूटने लग जाते हैं, उनके दिमाग में बस एक ही बात रहती है कि उन्होंने भरोसा किया था, लेकिन उनका विश्वास तोड़ दिया गया। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर तलाक का कारण बन जाता है। ऐसे में कपल को एक दूसरे से इतनी मोहब्बत करनी चाहिए कि उनके पास किसी किसी तीसरे के बारें में सोंचने का मौका ना मिले।

Divorce Reason: देर रात पार्टी या दोस्तों के साथ रात-रात भर मस्ती करना
कोई भी शादीशुदा पति या पत्नी ये नहीं चाहेगी कि उनका पार्टनर देर रात तक पार्टी करें, बाहर घूमें, या फिर दोस्तों के साथ रातों को मस्ती करें। ये सब तब सही होता है जब आप सिंगल होते हैं। शादी के बाद ये सब आपके लिए नकारात्मक महौल बनाने लग जाता है। दोनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो अब दूसरे की अमानत है, साथ ही उका पार्टनर उनका इंतजार कर रहा है, ऐसे में दोनों को ही अपनी जिम्मेदारियों का अहसास करें और निभाना सीखें

Divorce Reason: कपल के बीच की गलतफहमियां
कपल के बीच अगर किसी तरह की गलतफहमियां आना शुरू हो जाती हैं तो उनका रिश्ता भी कमजोर होने लग जाता है। ये कपल की जम्मेदारी है कि वो आपसी समझ बनाए, साथ ही अगर किसी तरह की गलतफहमियां उमके मन में आने लग गई हैं तो उसके बारें में बातत करें, चीजों को क्लियर करने की कोशिश करें। वर्ना ये मतभेद और गलतफहमियां इतनी बढ़ जाएंगी कि तलाक की नौबत आ जाएगी।

Divorce Reason: कपल के बीच पैसा आ जाना
अगर किसी भी रिश्ते में पैसा महत्वपूर्ण हो जाता है तो ये पति-पत्नी के रिश्ते को खत्म करके ही दम लेता है। आप अपने रिश्तें में फाइनेंशियल बातों को ना आने दें। अगर फाइनेशियल इश्यू है तो उसे खत्म करने के बारें में काम करना शुरू करे। वहीं अग पत्नी पति से अधिक कमाने लग जाती है तब भी रिश्ते में दरार पड़ने लग जाती है। ऐसे में आपसी रिश्ते में पैसों को ना आने दें। आने दें तो सिर्फ एक दूसरे का प्यार।



Click it and Unblock the Notifications











