Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सास करती है आपकी बुराई तो इस रवैये से खुद को कैसे बचाएं? जानिए

काफी लोगों के मुंह से आप ने अक्सर सुना होगा रि सास भी तो बहू की मां जैसी ही है, लेकिन फिर भी दोनों में क्यों नहीं बनती है? ये बात तो सही है लेकिन सास मां की तरह इस वजह से नहीं होती कि मां अपनी बेटियों की गलतियों को छुपा लेती है और सास, पूरी दुनिया में अपनी बहू से हुई छोटी सी मिस्टेक भी बड़ी बताकर गा देती है। ऐसा नहीं है कि हर सास एक जैसा होती है, लेकिन भारतीय सास लगभग ऐसी ही होती है अपनी बहू की बुराई करना उनका अधिकार होता है। लेकिन इस रिश्ते को बेहतर बनाने के एक तरीका है, वो ये है कि आप अपनी सास के साथ बस अच्छा करें, अपनी अच्छाईयों को उनके सामने बिना कुछ कहे दिखाएं। लेकिन फिर भी सास कहीं ना कहीं से अपनी बहू के अंदर से कमियां निकाल ही लेगी और उसकी बुराई भी कर देगीं। लेकिन अगर आप इसमें भी थोड़ी से अक्ल लगाकर काम लें तो अपनी सास के साथ रिश्ते को अच्छा और मधुर बनाया जा सकता है। देखिये सास तो सास होती है, चाहे वो आपकी हो या बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की सास। एक इंटरव्यू में भी जया बच्चन ने कहा था कि अगर उन्हें ऐश्वर्या राय की कोई बात पसंद नहीं आती है तो वह उन्हें 'मुंह पर' कह देती हैं। आइये जानते है कि अपनी सास के इन रवैये से आप खुद को कैसे बचा सकती हैं-

सास आपको पसंद क्यों नहीं करती है ?
1.आपकी हजार कोशिशों के बाद भी अगर आपकी सास आपसे खुश नहीं है तो इसकी वजहो को पता करने की कोशिश करें
2.आपकी सास के साथ भी उनकी सास ने ऐसा ही बर्ताव किया हो, जिसका बदला वो आप से ले रहीं हो।
3.हो सकता है कि अभी तक किसी ने आप की सास के साथ कुछ अच्छा ना किया हो, जिस वजह से उनका बिहेवियर भी वैसा ही हो गया हो।
4.आपकी सास के कान भरने के लिए कई लोग हों, जो आपको पसंद नहीं करते और सास के जरीये वो काम करवाते हैं।

खुद को सास की तकलीफ भरी बातों से कैसे संभाले-
1.आपकी सास आप पर गुस्सा करती हैं, लेकिन आपको जवाब ना देकर खुद को संभालना है
2.अपनी बात को बाद में अपनी सास के सामने रखें, अपने पक्ष को बताएं, अगर गलती नहीं है तो उसके बारें में सफाई दें।
3.जब कभी उनका मूड आपको सही लगे तो उनके पास जाकर बातें करें।
4.उनको ये समझाने की कोशिश करें कि आप बिल्कुल वैसी है जैसे उनकी बेटी। आप ये भी समझाएं कि आप उनका कभी बुरा नहीं कर सकती, जैसा की सास के दिमाग में ये बात भरी हुई होती है।

खुद को सास की तकलीफ भरी बातों से कैसे संभाले-
5.सास के बर्ताव से खुद को खराब ना होने दें। घर में पॉजिटिविटी बनाकर रखें।
6.अगर सास आपकी बुराई किसी दूसरे से करती है तो उसे इग्नोर करें या फिर सामने से बैठ कर बात करें। लेकिन उनके बिहेवियर को अपने उपर ना लादें।

खुद को सास की तकलीफ भरी बातों से कैसे संभाले-
7.अपना बिहेवियर को सौम्य रखें।
8.अगर आप अपनी सास की किसी बात से सहमत नहीं हैं तो अपनी आवाज उठाएं, लेकिन बात आराम से करें। उन्ही की तरह मिसबिहेव करना ना शुरू करें।
9.कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि सास अपने बेटे के सामने बहू से बहुत अच्छआ व्यवहार करती है लेकिन उसके जाने के बाद उनके तेवर बदल जाते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने पति से भी बात करनी होगी, लेकिन पति के संबंध खराब किये बिना। वरना मामला सही होने की बजाए और बिगड़ जायेगा।



Click it and Unblock the Notifications











