Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Relationship Tips: तलाक के बाद सेक्सुअली फ्रस्ट्रेशन को कैसे कंट्रोल करें?, जानें टिप्स
तलाक के बाद कई सारी समस्याएं होती हैं, लेकिन उनसे से एक समस्या सेक्सुअली रूप में फ्रस्टेटेड होना भी शामिल है। ये तलाक के बाद होने वाली सबसे कॉमन कंडीशन है। तलाक होने की कई वजहें हो सकती हैं। लेकिन तलाक के बाद सबकी ये कॉमन समस्या होती है। लेकिन आपको अपनी इस समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है और ये विचार करना शुरू करें कि इससे आपको कैसे निपटना है और इस परेशानी से उबरना कैसे है। पुरूषों से ज्यादा महिलाओं में ये प्रॉबलम होती है, क्योंकि कई महिलाएं डिवॉर्स के बाद शादी नहीं करती हैं, लेकिन अधिकतर पुरुष तलाक के बाद शादी कर लेते हैं, जिसकी वजह से उनको इस तरह की परेशानी से दो-चार नहीं होना पड़ता है।

खुद को वक्त दें
महिलाओं के लिए सबसे अहम है खुद को वक्त देना। जब आप खुद को वक्त देना शुरू करेंगी तो आपको अपनी समस्याओं से निपटने के लिए ऑप्शन भी नजर आने लग जाएंगे। अगर आप दोबारा शादी के बारें में नहीं विचार कर रही हैं तो हो सकता है आप इस बारें में भी सोंचने लग जाएं। इसके साथ ही सेक्सुअली फ्रस्टेटड होने से दूर रहने के लिए आप दूसरे काम में बिजी होना भी शुरू कर दें।
एक्सरसाइज करें
एक्सरसाइज आपको सेक्सुअली कुंठा से निपटने में बहुत बहुत मददगार साबित होता है। जो आपके अंदर घर करता जा रहा है। इसके लिए जिम में वक्त गुजारें, दौड़े, वर्कआउट करें। खूब पसीना बहाएं। जो आपको इस तरह की निगेटिव एनर्जी को बाहर निकालने में आपकी मदद करता है। इससे आपके अंदर की निराशा खत्म होने लग जाएगी।

सबसे अच्छे दोस्त का सहारा लें
डिवोर्स के बाद आप इमोशनली टूट जाते हैं, इसके साथ ही आप अपनी सेक्सुअल डिजाायर्स के बारें में बताने से भी डरती हैं। इसलिए आपको अपनी सबसे अच्छे हमदर्द और दोस्त को सहारा बनाना चाहिए, जो इमोशनली तरीके से टूट रही अपनी दोस्त यानि कि आपका सहारा बन सकें। साथ ही आप उसके साथ अपनी सेक्सुअल फ्रस्ट्रेशन के बारें में भी शेयर कर सकें। दोस्त हमेशा सही राय देते हैं। इसलिए उसकी राय पर गौर करें।

फिर से भरोसा करना सीखें
तलाक के बाद दूसरे पर भरोसे से आपका विश्वास उठ जाता है। ये एक इंसान के लिए होना कॉमन है। क्योंकि रिश्ते की टूट के कारण दूसरे पर विश्वास करना आसान नहीं रह जाता, लेकिन आपके सामने पूरी लाइफ पड़ी है, इसलिए आपको भरोसा करना सीखना होगा। महिला होने के नाते आपकी की भी कई तरह की डिजायर्स होती हैं, जिसमें सेक्स डिजायर भी शामिल है, शादी के बाद पूरी होगी, नहीं तो आप यूं ही सेक्सुअली कुंठा में अपनी जंदगी बिता देंगी, जिसमें कई तरह की समस्याओं का सामना आपको करना पड़ेगा। मानकिस तौर पर खुद को मजबूत करके आपको अपनी लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश करनी होगी।



Click it and Unblock the Notifications











