Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Relationship Tips: वो खतरनाक संकेत जो बताते हैं कि आपकी पत्नी अब तलाक लेना चाहती है

रिश्ते की गाड़ी दो लोगों के एक साथ चलने से आगे बढ़ती है। लेकिन जब पति और पत्नी के बीच रिश्ता कमजोर होने लग जाता है तब ये गाड़ी अपनी पटरी से उतरने लग जाती है। शादी में ये मोड तब आता है जब दोनों के पास एक दूसरे के लिए कुछ बचता नहीं है। अगर पत्नी ने पति को लेकर जो अपक्षाएं पाली थीं, वो पूरी नहीं हुई या फिर पति ने पत्नी को लेकर जो बातें विचार की थी, उसके अनुसार वो पूरी नहीं होती है तो रिश्ता खत्म होने के कगार पर आ जाता है। कुछ ऐसी परिस्थितियां होती हैं जो शादी के रिश्ते में परेशानी बनती जाती हैं। जिसमें एक दूसरे को नीचा दिखाना, उनके पास्ट को लेकर बातें सुनाना, गाली देना, उसकी रिस्पेक्ट ना करना, दूसरों के सामने भी बेइज्जत करना जैसे काम शामिल होते हैं। ऐसे में पत्नी काफी हद तक बर्दास्त करती है, क्योंकि उसको बचपन से इसी की शिक्षा दी जाती है कि बर्दाश्त करो, लेकिन जब पानी सिर के उपर से चला जाता है तब पत्नी अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट के साथ पति से अलग होना चाहती है। आइये जानते हैं कि वो संकेत जो बतातें है कि आपकी पत्नी अब अपने शादीशुदा रिश्ते से खुश नहीं है और वो इस बंधन से मुक्त होना चाहती है, लेकिन अगर आपने वक्त रहते इनको पहचान लिया और अपने बिहेवियर में बदलाव किया, या पत्नी जिस वजह से अलगाव चाह रही है, उसमें चेंजेस किये तो हो सकता है कि वो अपना निर्णय बदल ले और आपके साथ रिश्ते को मजबूती से थामे रहे-

Relationship Tips: वो इशारे जो बताते हैं कि पत्नी अब तलाक लेना चाहती है
.क्या आपको ऐसा फील हो रहा है कि आपकी पत्नी ने आपसे किसी तरह की शिकायत करना या किसी तरह से बहस करना बंद कर दिया है, आपको आपकी पत्नी की तरफ से शांति लग रही है ?
.जब आप देर से घर जाते हैं या फिर पार्टी से लेट नाइट आते हैं तो पत्नी का कोई रिएक्शन नहीं है ना ही वो आपका इंतजार करती है ना ही वो अब पहले की तरह नाराज होती है।

Relationship Tips: वो इशारे जो बताते हैं कि पत्नी अब तलाक लेना चाहती है
.पहले आपकी पत्नी हमेशा पूछती थी कि आप कहां हैं और आप उसे अपने ग्रुप में क्यों नहीं ऐड करते या फिर वो आपके साथ बाहर जाने की प्लानिंग करती रहती थी। लेकिन अब उसकी अपनी खुद की प्लानिंग हैं, उसके नये दोस्त हैं, उसकी अपनी खुद की प्लानिंग है। अब उसे आपकी कंपनी में कोई दिलचस्पी नहीं है।
.ज्यादातर महिलाएं अपने प्यार को लेकर काफी कॉन्शस होती है, वो अपने प्यार को दिखाना भी जानती हैं, लेकिन अगर ये अचानक से बंद हो जाए, इस तरह का उसका बिहेव आपके रिश्ते में पहले से ही बहुत खतरनाक संकेत दे सकता है।

Relationship Tips: वो इशारे जो बताते हैं कि पत्नी अब तलाक लेना चाहती है
.अब वो अपने आप पर ज्यादा फोकस करने लग गई है, उसे आपके घर, रिश्तेदारों से ज्यादा मतलब नहीं है। वो अपने आप को ग्रुम करने में लग गई है, ये आपके लिए अच्छा हो सकता है कि उसमें आए ये बदलाव आपके लिए अच्छे हो। हांलाकि, ये भी एक संकेत है कि जब आपकी पत्नी तलाक चाहती है और आपके बिना एक नए जीवन की तैयारी कर रही है।

Relationship Tips: वो इशारे जो बताते हैं कि पत्नी अब तलाक लेना चाहती है
.आपको इस बात का अहसास हो रहा है कि आपकी पत्नी अब यह नहीं पूछती कि आपका दिन कैसा रहा या आप अच्छा महसूस कर रहे हैं या नहीं। वो अब आपकी जरूरी डेट और हर उस चीज़ की परवाह नहीं करती है जो वो पहले करती थी, लेकिन अब नहीं करती।

Relationship Tips: वो इशारे जो बताते हैं कि पत्नी अब तलाक लेना चाहती है
. जब आपकी पत्नी शादीशुदा रिश्ते से बाहर निकलना चाहती है, तो ये उन संकतों से काफी अलग होते हैं जब आपकी गर्लफ्रेंड रिलेशनशिप खत्म करना चाहती है। पत्नी के रिश्ता खत्म करने से आपके साथ परिवार के अन्य लोग भी प्रभावित होते हैं, जिसमें सबसे अहम आपके बच्चे होते हैं। अगर आपकी पत्नी ने इस तरह से संकेत देने शुरू कर दिये हैं तो आप खुद में बदलाव लाने की कोशिश शुरू कर दें या फिर आपको जो भी रीजन लग लगते हैं जिसकी वजह से वो तलाक के लिए सोंच रही है, उसको सही करने की कोशिश करें और अपने रिश्ते की डूबती नाव को बचा लें।



Click it and Unblock the Notifications











