Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
International Women’s Day: जीवन संगनी को दें यादगार लम्हें और करें लाइफ टाइम निभाने वाले वादे

इस विमेंस डे पर आप अपनी जीवन संगनी के लिए कुछ खास कर सकते हैं, क्योंकि आपको पता है वो आपके लिए क्या है। भले ही आप अपनी लाइफ पार्टनर को बताते नहीं है लेकिन वो जिस तरह से आप बच्चों, पैरेंट्स, आप की केयर करना, घर के सारे काम अपने कंधों पर रख कर अपने ऑफिस वर्क को भी अच्छे से मैरेज करती है। वो आपके घर की सुपर विमेन है, आप उसके इन्ही खासियतों की वजह से उसके सबसे बड़े प्रशंसक भी हैं। तो आपकी स्पेशल वन को उसके स्पेशल डे पर कुछ ऐसा गिफ्ट करें, जिससे खुश रहे। उसकी खुशियां, आपके और आपके परिवार की खुशियों की चाभी है। आप विमेंस डे पर सबसे महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं, अपनी जीवन संगनी को ये अहसास दिलाएं कि वो आपके लिए क्या मायने रखती है। अपनी स्पेशन वन को आप क्या-क्या गिफ्ट कर सकते हैं, जो उसके लिए काफी ज्यादा अहमियत रखते हैं, उसके बारें में शेयर कर रहे हैं। आप इन आइडियाज को पिक कर अपनी लाइफ पार्टनर के साथ विमेंस डे सेलिब्रेट करें-

International Women’s Day: स्पेशल नोट लिखें-
क्या आपको याद है कि आपने आखिरी बार उनके लिए एक लव लैटर कब लिखा था ? वो भी पेन- पेपर के जरीये। नहीं याद है तो कोई बात नहीं, इस विमेंस डे पर आप उनके लिए अपने हाथों से एक लैटर लिखें, जिसमें वो सारी बातें शेयर करें, जो आप उनसे नहीं कहते हैं लेकिन वो आपके लिए काफी खास होती हैं। आप कलम और कागज के जरीये एक प्यारा सा नोट लिखकर उनको गिफ्ट करें। हमारा यकीन करें, कलम-पेपर के जरीये लिखे इस नोट की अहमियत किसी डायमंड जूलरी से कम नहीं होगी, वो इसे अपने सीने से लगाकर रखेंगी। आप उनको ये बातें कि कब-कब उन्होंने आप को प्रेरित किया, वो आपकी ताकत बनीं, जब आप कमजोर नजर आए, कितनी बार वो आपकी ढाल बनीं और उन्होंने आपको ताकत दी। आपकी इन बातों से जरूर उनकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

International Women’s Day: रोमांटिक डेट पर जाएं
आप दोनों ही जॉब करते हैं, साथ ही आपकी लाइफ पार्टनर के पास घर की पूरी जिम्मेदारी भी होती है, जिसके चक्कर में वो खुद के लिए भी वक्त निकाल नहीं पाती है। आपके साथ बैठकर दो बातें करने का भी मौका शायद नहीं मिल पाता है उनको तो इस बार विमेंस डे पर आप उनको किसी स्पेशल प्लेस पर लें जाएं जहां पर आप दोनों अकेले वक्त बिता सकें। किसी रोमांटिक जगह पर आप दोनों घूमने जाएं। इससे आपकी लाइफ पार्टनर को भी अच्छा लगेगा, रूटीन लाइफ से हटकर वो आपके साथ वक्त बिताएंगी। आप उनकी पसंद की जगह पर जाएं जहां पर आपकी पत्नी सबसे ज्यादा कंफर्ट महसूस करती है। उनकी पसंद का लंच या डिनर भी ऑर्डर करें। उनको बहुत ज्यादा स्पेशल महसूस कराएं, कि वो आपके लिए कितनी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

International Women’s Day: अपनी लाइफ पार्टनर के साथ कुछ स्पेशल प्रॉमिस करें
इस विमेंस डे पर आप अपनी जीवन संगनी के साथ कुछ प्रॉमिस करें, जो उनके लिए जरूरी है। जिसमें, आपस की बात को अपने तक ही रखना, बिना वजह के नाराज ना होना। अगर किसी तरह की परेशानी है तो उसे शेयर करना। दोनों की बीच अनबन को कम करना। ये छोटी-छोटी बातें आपकी वाइफ की लाइफ में काफी मायने रखनी हैं, इन सारी बातों से ही उन्हें अहसास होता है कि वो आपके लिए कितनी अहम हैं। इसलिए उनके साथ ये सारे प्रॉमिस निभाने का वादा करें।

International Women’s Day: लाइफ पार्टनर की पसंद का तोहफा दें
आप उनको महिला दिवस पर कोई प्यारा सा रोमांटिक गिफ्ट दें। जिसे वो काफी वक्त से चाह रही हों। जब आप उनको उनकी पसंद का गिफ्ट करेंगे तो उनको इस बात का अहसास होगा वो आपके लिए अहमियत रखती हैं, तभी आप ने उनकी पसंद का खयाल रखा और मनपसंद सामान उनके लिए गिफ्ट किया। आपका दिया ये तोहफा उनको पूरी जिंदगी याद रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications











