Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Ramadan 2023: रमजान के महीने में बीवी-शौहर का रिश्ता, क्या करें और क्या न करें, जानें

रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। इस महीने में एक मुसलमान ना सिर्फ भूखा प्यासा रहता हैपूरे दिन, बल्कि उसके लिए बहुत सारे ऐसे काम होते हैं जो उसको रोजा रखने के दौरान नहीं करने होते, जिसमें दूसरो की बुराई, चुगली, दूसरे के लिए गलत लफ्ज इस्तेमाल करना, लड़ाई करना, धोखा देना ये सब करने से उनका रोजा नहीं माना जाता है। ये पूरा महीना सच्चे दिल से अल्लाह पाक की इबादत के लिए होता है। जिसमें नमाज, कुरान की तिलावत की जाती है। गरीबों की मदद, दान दिया जाता है। गरीब पड़ोसी और रिश्तेदारों की भी मदद इस महीने में मुस्लिम करते हैं। लेकिन जो लोग रोजा रखते हैं, उनको कई बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है, जिसमें जरा सी गलती से रोजा टूट जाता है और लोग गुनाह में शामिल हो जाते हैं। इसमें बीवी और शौहर के रिलेशनशिप को लेकर भी बताया गया है कि रोजे के दौरान कपल को कैसे रहना चाहिए, उनको क्या करना चाहिए और क्या उनके लिए रमजान के दौरान मना है। इसके बारें में तफ्सील से बताया गया है, आइये जानते हैं कि वो कौन-कौन से काम हैं जो रोजे के दौरान बीवी और शोहर को नहीं करने चाहिए, जिससे उनका रोजा टूट जाए और वो गुनाह में आ जाएं, जिससे एक मुस्लिम कपल को बचना चाहिए-

Ramadan 2023: रोज़े के दौरान शौहर-बीवी का एक दूसरे को किस करना
रोज़े के दौरान अपनी बीवी को किस जायज़ है। हालांकि अगर आप रमज़ान में रोजे़ के दौरान किस करने से बचें तो बेहतर हैं। हनफ़ी और शफ़ीई विद्वानइस बारें में कहते हैं कि हो सके तो ऐसा मत करो, ये नापसंद नहीं है, हालांकि इससे बचना बेहतर है।

Ramadan 2023: रोज़े के दौरान शौहर-बीवी का एक दूसरे को टच करना
रोजे के दौरान बीवी और शौहर का हाथ से छूना या गले लगाना किस करने के समान ही हैं। इससे बचें तो बेहतर हैं।

Ramadan 2023: रोज़े के दौरान शौहर-बीवी को फिजिकल रिलेशन बनाना
रमजान के दौरान मुसलमान को अपने पति या पत्नी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने की अनुमति हैं। लेकिन रोजा खोलने के बाद और सहरी ( फज्र की नमाज से पहले) करने से पहले फिजिकल रिलेशन बना सकते हैं। अगर रोजे के दौरान इस तरह का काम करते है तो रोजा तो टूटेगा साथ ही वो कपल गुनाह में भी मुब्तिला हो जाएंगे। इसलिए रोजे के दौरान फिजिकल रिलेशनशिप बनाना मना है।
जबरदस्ती फिजिकल रिलेशनशिप बनाना गुनाह
इस्लाम में मर्द को ये अधिकार नहीं दिया गया है वो अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती फिजिकल रिलेशनशिप बनाए। और ये रमजान के महीनें में भी फॉलो किया जाता है, अगर पत्नी रोजा है तो पति उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने की जबरदस्ती नहीं कर सकता है। अगर वो ऐसा करता है तो वो गुनाहगार होगा।

Ramadan 2023: शादी से पहले रिलेशन बनाना
इस्लाम में शादी से पहले संबंध बनाना गुनाह माना गया है। इसलिए रमजान में रोजे के दौरान भी अगर कोई लड़की या लड़का अपने ब्वॉफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ फिजिकल होता है तो वो बहुत बड़ा गुनाह करता है। इस्लाम में ये बड़े गुनाहों में शामिल है।

Ramadan 2023: मासिक धर्म के दौरान मुस्लिम महिला का रोजा
मासिक धर्म के दौरान मुस्लिम महिला रोजा नहीं रहती है। वो अपने पति के बगल में सो सकती है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। केवल इस बात का ख्याल रखना है कि अगर पति रोजा रखता है तो उसे अपनी पत्नी के साथ तभी रिलेशन बनाना होगा जब वो रोज खोल चुका होगा और फज्र की नमाज (सहरी से पहले) उसको नहा लेना होगा
Reference- muslim-library.com



Click it and Unblock the Notifications











