Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Relationship Tips : क्या आपका पार्टनर भी आपकी लाइफ को करता है कंट्रोल ? तो रिलेशनशिप को ऐसे डील करें

जब आपकी लाइफ की गाड़ी की स्टेयरिंग किसी और हाथों में होने लगती है, तब लाइफ काफी बोझिल हो जाती है। ये किसी भी रिश्ते के साथ हो सकती है, चाहे वो पैरेंट्स हो या भाई बहन या फिर आपका लाइफ पार्टनर ही क्यों ना हो। लेकिन आप उनके साथ रिश्ता इसी तरह से निभाते जाते हैं,क्योंकि आप उनसे प्यार करते हैं और उनको खोना नहीं चाहते। लेकिन एक वक्त के बाद आपको ऐसा लगने लगता है कि आप एक पपेट बन कर रह गये, लाइफ में आपके करने के लिए कुछ नहीं बाकी रह गया है, क्योंकि सारा काम तो आप दूसरे के कहने पर ही करते हैं। पैरेंट्स और भाई-बहन एक वक्त के बाद अपना कंट्रोल आप से हटा लेते हैं, लेकिन इसके बाद आपकी गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड या फिर आपका लाइफ पार्टनर आप को कंट्रोल करने की कोशिश करे तो इससे डील करने के लिए आप के पास कुछ टिप्स होगी जो हम दे रहे हैं। उन टिप्स की मदद से आप अपने पार्टनर को बिना रिश्ता तोड़े उसकी आदत तो बदल सकते हैं।

Relationship Tips : पार्टनर कैसे करता है आपको कंट्रोल ?
.वो आपकी परवाह नहीं करता है ना ही आपकी पसंद का
.उसे सिर्फ अपनी बात मनवाने की आदत है।
.अगर आपने उसकी जिद पूरी नहीं की तो पार्टनर आफत ढा देता है।
.आपको उसके अनुसार सारे काम करने पड़ते हैं।

Relationship Tips : पार्टनर को समझाने की कोशिश करें
सबसे पहले अपने पार्टनर को इस बारें में समझाने की कोशिश करें। लेकिन ऐसे लोग थोड़े जिद्दी किस्म के होते हैं, जल्दी समझने वाले नहीं होते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा सब्र के साथ काम लेना होगा और उसे समझाते रहना होगा। रिश्ते में आजादी का काफी महत्व होता है, आपको उसे इस बात को समझाते रहना होगा, जबतक उसे आपकी बात समझ में ना आ जाए।

Relationship Tips : हमेशा हां की हामी ना भरें
अगर आपकी हर बात पर यस कहते जाएंगे तो वो आप पर अपनी हर बात को मनवाने का दवाब डालता जाएगा। इसलिए ना कहने की भी आदत डालें। उसकी हर बात को स्वीकार ना करें, ना ही उसकी हर जिद को पूरा करने की कोशिश करें। माना की आप उसे बहुत चाहते हैं, उसे दुखी नहीं देख सकते, लेकिन सिर्फ उसकी खुशी के लिए उसकी हार को मानना सही नहीं है। आगे जाकर आप दोनों को शादी भी करनी है, शादी के बाद वो कई रिश्तों में बंधेंगी, अगर उसका रवैया ऐसा रहा तो उसको भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Relationship Tips : हमेशा हां की हामी ना भरें
आप अपने और अपनी पार्टनर के लिए कुछ रूल्स सेट करें, जिससे उसका कंट्रोलिंग मिजाज़ में कमी आए। इससे आपको और आपकी पार्टनर दोनों को ही फायदा मिलेगा। लेकिन ये महत्वपूर्ण है कि रूल्स को दोनों लोग सख्ती से फॉलो करें।



Click it and Unblock the Notifications











