Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Long Distance Relationship : लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में इन बातों से समझें रेड फ्लैग के संकेत
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप बनाकर रखना एक टफ काम होता है, किसी भी कपल के लिए। इसमें पार्टनर को ये पता नहीं होता है कि उसका पार्टनर क्या कर रहा है, कहां पर हैं, जब तक वो खुद ना बताए और सही बताए। लेकिन एक पार्टनर दूसरे पार्टनर से क्या चाहता है, क्या सोचता है, ये समझ में नहीं आता है। लेकिन कई सारे ऐसे भी कपल हैं जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी अपने रिश्ते को अच्छे से निभाते हैं, वहीं बहुत सारे कपल्स ऐसे भी होते हैं, जिन्हें लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप एक बोझ की तरह लगने लगता है, जिसे वो जबरदस्ती अपने ऊपर टांगे हुए हैं। यहां पर हम आपको उन रेड फ्लैग के बारें में बताने जा रहे हैं जिससे आप समझ सकते हैं कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन को आपका पार्टनर अब आगे नहीं बढ़ाना चाहता, उसे कोई और मिल गया है, या फिर अब उसे आपकी जरूरत नहीं है।

कॉल/वीडियो कॉल नहीं रिसीव करता
अगर आपका पार्टनर आपकी कॉल्स का ब्योरा रखता है और आपको नाराज होकर बताता भी है कि आपने उसे कितनी बार कॉल और वीडिया कॉल किया है। आपके कई बार कॉल करने पर फोन को रिसीव करता है।

बातचीत में कोई इंटरेस्ट नहीं
लंबी दूरी का रिश्ता ट्रस्ट और बातचीत के भरोसे चलता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर बातचीत कन करने लगा है। जहां पहले वो घंटो बातचीत करता था अब वो घंटे मिनट में बदल गये हैं। हफ्ते में एक या दो बार ही बातचीत हो रही है तो भी इसे आप रिश्ते में रेड फ्लैग का संकेट समझें।

हमेशा दोस्तों के साथ होने का बहाना मारना
क्या ऐसा होता है कि आपका पार्टनर रात को बाहर दोस्तों के साथ घूमने जाता है? क्या वो हमेशा कॉल, टेक्स्ट या वीडियो का जवाब नहीं देता है। ये क्लियर रेड फ्लैग है जिसे आप अनदेखा ना करें।

आप अकेलापन महसूस करने लगे हैं
अगर आप अपने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में अकेला महसूस करने लगे हैं, जब कोई ऐसा मौका आया है कि आपको उससे बात करनी है लेकिन वो कॉल पर उपलब्ध नहीं है। या फिर वो आपसे बात ना करने के बहाने तलाशने लगता है। तो इस वक्त आपको अपने रिलेशनशिप को दोबारा से चेक करना पड़ेगा कि अब आप इस रिश्ते से क्या चाह रहे हैं, आपको इसी तरह से रहना है या फिर मूवऑन करना है।

वे हर समय पैसे की मांग करते हैं
आपका पार्टनर आपसे पैसे की मांग करता रहता है। जब भी उसका कॉल आता है वो आपसे मीठी-मीठी बातें करके आपसे पैसे मांग लेता है और आप मना नहीं कर पाती हैं। लेकिन वो ये नहीं बताता कि पैसे कहां पर खर्च कर रहा है। लेकिन जब आप उसे कॉल करती हैं तो वो आपको इग्नोर करता है।



Click it and Unblock the Notifications











