Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सच में होता है ‘पहली नज़र का प्यार’ ? या फिर है केमिकल लोचा, जानें साइंस क्या कहती है

पहली नजर का प्यार जब किसी को होता है तो वो हवा नें उड़ता है, उसके दिल में गिटार बजते हैं, हवा से मदहोशी छाने लगती है, लाइफ पूरी उल्टी-पुल्टी नजर आने लग जाती है। इसे कहते हैं 'लव ऐट फ़र्स्ट साइट'। क्या कभी आपके साथ भी हुआ है कुछ इस तरह से। आप ने किसी को देखा और उसे देखते ही मन में सोंच लिया कि बस यही है मेरी लाइफ पार्टनर, अगर ये मेरी जिंदगी में नहीं है तो मेरा होना बेकार है। आपके दिमाग में भी ये सारी बातें आती होगी कि कब मुझे मेरा सच्चा प्यार मिलेगा, जिसे देखते ही दिमाग में घंटियां बजने लगेंगी।

क्या पहली नजर का प्यार असलियत में होता है?
लेकिन क्या पहली नजर का प्यार असलियत में होती है? क्योंकि साइंस के अनुसार, जब आप किसी को देखते हैं तो उस पर राय बना लेना में सिर्फ एक सेकेंड का दसवां हिस्से का टाइम लगता है। तो क्या 1 सेकेंड के 10वें हिस्से के टाइम से किसी के बारें में जान पहचान सकते हैं ? नहीं। जब तक आप उससे बात नहीं करते उसके बारें में जान नहीं जाते तब तक कुछ भी कहना मुश्किल होता है कि आप इसके प्यार में पड़ें है या नहीं।

पहली नजर का प्यार जैसे कुछ हो सकता-एलेक्ज़ेंडर टोडोरोव
बीबीसी की एक रिपोर्ट, जिसमें किताब फ़ेस वेल्यू के लेखक एलेक्ज़ेंडर टोडोरोव की राय शेयर की गई है। जिसमें लेखक टोडोरोव इस बात से सेहमत नहीं है कि पहली नजर का प्यार जैसे कुछ हो सकता है। उनके अनुसार फ़र्स्ट इम्प्रेशन हमेशा अनजान लोगों के लिए बनता है। किसी के लिए सेकेंड में राय बना लेना सही नहीं हो सकता है। रिसर्चर इसे सिर्फ चेहरा, फिगर के पसंद के तौर पर देखते हैं। इसमें आदमी और औरत के लिए समान मत नहीं है।

अब छज्जे छज्जे का प्यार नहीं होता है-
अब छज्जे छज्जे का प्यार, या फिर नैन मटक्के वाले प्यार ना होकर टैक्नोलॉजी बेस्ड प्यार का जमाना है। जिसमें ऑनलाइ मुलाकात, डेटिंग ऐप ने अपनी जगह पक्की की हुई है। ऑनलाइन डेटिंग का फ़ायदा ये होता है कि आप को सामने वाले से बात करते हैं। लेकिन इसमें इस बात की भी संभावना बनी रहती है कि जो बात कर रहा है या जो ऐप चला रहा है वो वास्तव में है भी या नहीं।

प्यार तो प्यार होता है
इससे इतर प्यार तो प्यार होता है, कई बार जब आप परफेक्ट पार्टनर की तलाश में घूम रहे होते हैं, तो उस वक्त आपको किसी ऐसे शख्स को देखकर, उससे बातें करके, उसको जानकार महसूस होता है कि शायद ये परफेक्ट ना हो, लेकिन अगर वो उसकी लाइफ में आ गया तो आपकी जिंदगी जरूर परफेक्ट हो जाएगी। हांलाकि ये कहना मुश्किल हो सकता है कि पहली नज़र के प्यार क्या वाकई में कारगर है, कि वो आगे भी प्यार में बना रहेगा या फिर कुछ सेकेंड का गुबार है। लेकिन जब किसी से मोहब्बत हो जाती है तो सब कुछ किनारे हो जाता है सिर्फ आपको अपना इश्क नजर आता है, उसके लिए आप आग का दरिया भी पार कर सकते है, समुद्र में डूब भी सकते हैं, क्योंकि वो दिल वाला प्यार होता है।



Click it and Unblock the Notifications











