Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इस तरह से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रोमांस में जगाए रख सकते हैं स्पार्क
कोई भी रिश्ता हो, उसको निभाना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। उसे प्यार से, जस्बातों से इमोशन से सींचना होता है। हर रिश्तें में समर्पण की जरूरत होती है। अगर इनमें से आप कुछ भी नहीं करते तो ये मुमकिन है कि वो रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं रह सकता, आगे जाकर कहीं ना कहीं गांठ पड़ने वाली है या फिर फिर उसका अंत हो जाता है। आज के वक्त में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप भी कुछ इसी तरह से है। जब तक आप अपने आप को समर्पित नहीं करते तो कही ना कहीं एक डोर बनी रहती है, लेकिन जहां आपने इसमें थोड़ी सी भी ढील दी, रिश्ता कमजोर होने लगता है। आज के वक्त, जब लोग अपने करियर या स्टडीज के लिए घर से बाहर रहते हैं, तो इस तरह के रिलेशनशिप को बनाकर रख पाना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हम यहां पर आपको लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को किस तरह से बनाएं रखे कि उसमें किसी तरह की गांठ ना पड़े, कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप दूर होते हुए भी रिश्तों में गर्माहट को बनाए रख सकेंगे।

अगर आप कपल हैं, तो यहां बताए गये टिप्स से अपने और अपने पार्टनर के बीच लव स्पार्क को बनाए रख सकते हैं-
अपने पार्टनर को उसके पंसदीदा स्टफ गिफ्ट करें-
पार्टनर को उनके मनपसंद सामान गिफ्ट करें। किसी स्पेशल डेट और दिन को याद करके कार्ड बनाए और वर्चुअली उनको भेजें। उन्हें पार्टियों के लिए आउटफिट गिफ्ट करें। किसी फेस्टिवल पर उनके लिए उन के स्पेशल फूड और स्वीट भेजें। लंबी दूरी के रिश्तों में हर छोटी बात काफी मायने रखती है।

टेक्स्टिंग या सेक्सटिंग करें-
उनको टेक्स्ट के जरीये छेड़ते रहें। सेक्सटिंग करें, इससे उनमें रोमांस बना रहेगा। अपने खास बातों के बारें में उनसे शेयर करते रहें। लंबी दूरी के रिश्तों को जोड़े रखने के लिए रोमांस का स्पार्क जरूर होना चाहिए। आप उनको या याद दिलाते रहे कि वो आपके लिए कितना खास है। साथ बिताए पलों को याद करके उनके साथ शेयर करते रहें।

अंतरंग रहें
कपल्स अपने लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर के साथ डीपली जुड़े रहने के लिए सैक्सुअल बाते ही नहीं बल्कि इमोशनली तरीके से जुड़े रहते के लिए प्रतिबद्ध रहें। आप उनके साथ एक वर्चुअल डेट पर जाएं। उनके साथ पसंदीदा फिल्में देखा, फिल्मों में भी रोमांटिक फिल्मों को अहमियत दें, उन फिल्मों को देखे जिसमें ज्यादा अंतरंगता हो। अपने सबसे अच्छे वक्त को उनके साथ शेयर करें। आप फोन सेक्स या अन्य तरीकों से अपने रिलेशन को आगे बढ़ा सकते हैं। लेकिन ये याद रखें कि आप ऐसा कुछ ना करें जिसमें सजह ना महसूस कर रहे हों।

अपने दैनिक कामों के बारें मे बताते रहें
अपने पार्टनर को ऑफिस या किसी मीटिंग और शॉपिंग के बारें में भी जानकारी देते रहें। इससे उनको इस बात का अहसास होगा कि दूर रहते हुए भी वो आपके डेली रूटीन की बातों को जानते हैं। इससे उनको इस बात का फर्क लगेगा कि आप उनको दूर रहकर भी कितनी अहमियत देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











