Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Casual Relationship: कैजुअल रिलेशन को ना समझे सीरियस, भुगतना पड़ सकता है इमोशनल लॉस

कई बार ऐसा होता है कि जब वो किसी रिलेशनशिप में होती हैं तो वो उसे सीरियस रिलेशनशिप मान बैठती हैं। लेकिन कुछ ही वक्त के बाद उनको एक तेज झटका लगता है, जब उनका पार्टनर उनके साथ रिश्तो तोड़कर किसी और से जोड़ लेता है। लड़कियों का इसे इसे सीधापन ये नासमझी करें कि बहुत जल्द दूसरे पर भरोसा कर लेती हैं, जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ता है। वो जरूरत से ज्यादा सीरियस हो जाती हैं लेकिन वो एक कैजुअल रिलेशन होता है, जिसके बाद उनको काफी दुख होता है।

Casual Relationship: रिश्ते की शुरूआत में समझें लॉन्ग टर्म है या शॉर्ट टर्म
लड़कियों को इस बात को रिश्ते की शुरूआत में ही समझना चाहिए कि जिस रिश्ते में वो है वो लॉन्ग टर्म है या शॉर्ट टर्म। क्योंकि शुरू में तो आपको सबकुछ अच्छा लगेगा, लेकिन बाद में परेशानियां होनी शुरू हो जाएंगीं। इसलिए ये आपको समझना होगा कि आप इस रिश्ते से क्या चाह रही हैं और कैसे बढ़ाना चाह रही हैं।

Casual Relationship: पार्टनर के रवैये, हावभाव से समझें
जब आप एक रिलेशनशिप में आती हैं तो उसकी मजबूती को देखना आपका काम है। ये आपको समझना होगा कि आपको रिश्ता किस दिशा में आगे लेकर जाना है। आपको अपने पार्टनर के रवैये, हावभाव से भी समझ में आएगा कि वो क्या चाह रहा है, रिश्ता कितना मजबूत रखना चाहता है। आपको कुछ सवाल खुद से भी पूछने होंगे, जिससे आपको पता चले कि रिश्ता केजुअल है नहीं। उसके बाद ही आप अपने फ्यूचर के बारें में सोंच सकती हैं।

Casual Relationship: देखें कि आपका पार्टनर कितना सीरियस है
रिलेशनशिप अगर कैजुअल है तो इस बात की समझ आपको धीरे-धीरे आने लग जाती है, इतना तो आपको पता चल जाता है कि सामना वाला क्या चाह रहा है। अगर आपका पार्टनर वाकई में गंभीर है तो उसके हावभाव, तरीका भी अलग ही होगा, वहीं कैजुअल रिलेशनशिप में भी उसका तरीका आपको समझ में आ जाएगा, वो आपके साथ ही कई दूसरी लड़कियों के साथ भी रिश्ते में हो सकता है। अगर उसने अपने दोस्तों को अभी तक आपके और अपने रिलेशन के बारें में नहीं बताया तो भी कैजुअल रिलेशनशिप का संकेत है, क्योंकि कोई भी लड़का अगर अपने रिलेशन में सीरियस होता है तो वो सबसे पहले अपने अच्छे दोस्तों को ही बताता है।



Click it and Unblock the Notifications











