Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
फेसबुक पर आपकी लव लाइफ के बारे में क्या सोचते हैं लोग
आजकल दोस्तों से मिलने की बजाय सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहने का ट्रेंड है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर हम अपने निजी जीवन, रोमांटिक रिलेशनशिप तक की पोस्ट डालते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी सोशल पोस्ट देखकर ही आपके और आपके रिश्ते के बारे में आपके दोस्त अपनी राय बना लेते हैं। आइए इस बारे में जानने का प्रयास करते हैं।

क्या कहती है स्टडी
ये स्टडी दो भागों में हुई थी जिसमें शोधकर्ताओं ने अपने आप ही कई फेसबुक प्रोफाइल बनाई। इन फेक प्रोफाइल पर अलग-अलग तरह का कंटेंट डाला गया। किसी में तस्वीरें डाली गईं तो किसी में रिलेशनशिप स्टेटस दिया गया या लव लाइफ के बारे में बताया गया।

सोशल मीडिया और आपकी जिंदगी
लगभग 200 प्रतिभागियों से पूछा गया कि इन प्रोफाइल में दिख रहे कपल्स को देखकर उनकी असल जिंदगी के बारे में क्या पता चलता है। प्रतिभागियों ने कहा कि जो कपल्स खुश दिख रहे हैं वो अपने रिश्ते से संतुष्ट हैं। आसान शब्दों में कहें तो लोग उसी पर भरोसा करते हैं जो वो देखते हैं।

अध्ययन का दूसरा हिस्सा
दूसरे भाग में प्रतिभागियों से उनके रिलेशनशिप की क्वालिटी के बारे में कुछ सवालों के जवाब देने के लिए कहा गया। इसके बाद शोधकर्ताओं ने उनकी फेसबुक प्रोफाइल देखी और उनकी प्रोफाइल पर पोस्ट किए गए कंटेंट को नोटिस किया।

फेसबुक पर सब फेक नहीं होता
शोधकर्ताओं ने कहा कि जिन यूजर्स ने अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें पोस्ट की या जिन्होंने रिलेशनशिप की बात स्वीकार की वो अपने पार्टनर से ज्यादा संतुष्ट और खुश थे। इससे पता चलता है कि फेसबुक पर कपल्स झूठी खुशी नहीं दिखाते हैं।
हालांकि, हर चीज की अति बुरी ही होती है और बार-बार फेसबुक पर पोस्ट करना भी कुछ ऐसा ही है। प्रतिभागियों को बहुत ज्यादा प्यार में डूबे स्टेटस और अपडेट्स पसंद नहीं आए।
अमेरिकन जर्नल ऑफ एमिडेमिओलॉजी में प्रकाशित हुए अध्ययन के अनुसार एक इंसान जितना ज्यादा समय फेसबुक पर बिताता है उसकी मानसिक और शारीरिक सेहत उतनी ही ज्यादा खराब होती है।
सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों के टच में रहना कोई गलत बात नहीं है लेकिन इस आदत को अपनी लत ना बनने दें।



Click it and Unblock the Notifications











