Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
क्या होती है लैवेंडर मैरिज जिस पर बनी है फिल्म 'बधाई दो'
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की अजीबो-गरीब कॉमेडी फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर सामने आते ही लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। फ़िल्म का ट्रेलर देखते ही समझ आता है कि फिल्म की कहानी इन दोनों किरदारों के इर्द गिर्द घूमती है जो एक दूसरे से लैवेंडर मैरिज करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये लैवेंडर मैरिज किस बला का नाम है। लैवेंडर मैरिज एक कॉन्सेप्ट बेस्ड मैरिज है। हम यहां जानेंगे कि लैवेंडर मैरिज (Lavender Marriage) क्या होती है और कैसे प्रचलन में आई।

क्या होती है लैवेंडर मैरिज?
लैवेंडर मैरिज, ऐसे समलैंगिंक आदमी और औरत के बीच होती है जो समलैंगिक होने के बावजूद एक दूसरे से शादी सिर्फ़ इसलिए करते हैं ताकि लोगों के सामने उनकी समलैंगिकता सामने नहीं आए। ऐसी शादी करने के पीछे परिवार और समाज का दवाब और अपनी प्रतिष्ठा को बचाना होता है ताकि लोग उनकी सेक्सुआलिटी पर सवाल न करें।

हॉलीवुड से आया था चलन में
1920 के दशक में प्रथम विश्व युद्ध से पहले हॉलीवुड स्टार्स के बीच लैवेंडर मैरिज काफी चर्चा का विषय रह चुका है। कुछ स्टार्स ने आपस में ऐसी शादियां की। इसके पीछे वजह थी कि वह अपनी सेक्सुआलिटी को सार्वजनिक तौर पर धूमिल नहीं करना चाहते थे। क्योंकि उस दौर में समलैंगिक शादियों को लेकर समाज में लोगों का नजरिया अच्छा नहीं था। इससे पहले 1895 में ब्रिटिश प्रेस में इस वाक्यांश का सबसे पहला प्रयोग उस समय हुआ जब इस रंग का इस्तेमाल समलैंगिकता से जोड़कर देखा जाता था।



Click it and Unblock the Notifications











