Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
50 प्रतिशत कपल सिर्फ डेटिंग के एक महीने में ही कर लेते हैं सेक्स
प्रेम की परिभाषा सभी के लिए अलग अलग है। एक रिलेशनशिप में दो लोगों का बेहद करीब आ जाना और एक दूसरे को शारीरिक रूप से स्वीकार कर लेना प्यार और लगाव जताने का तरीका माना जाता है। बहुत से कपल डेटिंग के समय 'सेक्स' के विषय में बात करने के मामले में हिचकिचाते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उनका पार्टनर उन्हें जज कर सकता है।

अब ऐसे में ये सवाल सामने आता है कि आमतौर पर कपल्स डेटिंग की शुरुआत करने के बाद सेक्स के लिए कितना इंतजार करते हैं। इस सवाल का जवाब जानने के लिए एक ऑनलाइन मेडिकल कंसल्टेशन सर्विस DrED.com ने इस पर एक स्टडी करने का फैसला किया।

50 प्रतिशत लोगों की एक जैसी राय
इस सर्वे में यूएस और यूरोप के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उनमें से 50 प्रतिशत लोगों ने बताया कि पार्टनर के साथ फिजिकल रिलेशनशिप बनाने से पहले उन्होंने एक हफ्ते से लेकर एक महीने तक इंतजार किया। वहीं 21 प्रतिशत लोग ऐसे भी थे जिन्होंने अपने रिश्ते को पूरा वक्त दिया और अपने पार्टनर के साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाने का फैसला लेने के लिए 6 महीने तक इंतजार किया।

स्वीकार की स्ट्रेस की बात
इस अध्ययन में शामिल लोगों ने इससे जुड़े तनाव का जिक्र भी किया। उनके मुताबिक वो रिश्ते के इस पड़ाव तक पहुंचने तक थोड़ा तनाव में थे। वो पार्टनर से पहली बार शारीरिक संबंध के बारे में पूछ कर उनकी नजरों में अपनी छवि खराब नहीं करना चाहते थे।

रिश्ते के लिए ना डालें दबाव
एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब दो पार्टनर इंटिमेट रिश्ता बनाना चाहते हैं तो वो दोनों वयस्क हों और दोनों की सहमति से ये होना चाहिए। यदि आखिरी पल में दोनों में से कोई एक पार्टनर इसके लिए सहमत नहीं हो पाता है तो उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव नहीं डालना चाहिए। इससे व्यक्ति को भावनात्मक और शारीरिक ठेस तो पहुंच सकती है, साथ ही इससे जुड़ी लीगल परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है। यौन संबंध से जुड़ी सभी सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि किसी भी तरह के इंफेक्शन, बीमारी और अनचाही प्रेगनेंसी से बचा जा सके।
याद रखें कि शारीरिक संबंध आपके रिलेशनशिप का सिर्फ एक हिस्सा है। इसकी मदद से आपका रिश्ता या तो टूट सकता है या फिर मजबूत बन सकता है। इसके अलावा प्यार, विश्वास, केयर ऐसे कारक हैं जो आपके रिलेशनशिप को मजबूत बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











