Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Relationship Tips: ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका रिश्ता अब आखिरी सांसे गिन रहा

जब दो लोग एक साथ एक रिश्ते में आते हैं तो उनको एक दूसरे की हर बात अच्छी लगती है। एक दूसरे का साथ अच्छा लगता है। एक दूसरे की हर बात अच्छी लगती है। उनका प्यार, दुुलार, केयर सब कुछ काफी मायने रखता है। एक दिन भी अगर बात ना हो तो दोनों लोग तड़पने लगने हैं, लेकिन धीरे-धीरे जब वक्त बीतने लगता है तो सब कुछ सामान्य भी होने लगता है। दोनों एक दूसरे के बारें में जानने लग जाते हैं। एक दूसरे की आदतें, हरकतों के बारें में भी पता चल चुका होता है। दोनों लोगों को एक दूसरे की असलियत पता चल चुकी होती है। जिसके बाद शुरू होते हैं लड़ाई-झगड़े। कुछ वक्त तक तो दोनों की तरफ से कॉम्प्रोमाइज़ किया जाता है, लेकिन एक वक्त के बाद दोनों ही सहन करने की ताकत खोने लग जाते हैं। जो बातें पहले पार्टनर की स्टाइल लगती थीं वहीं चीजें अब बुरी लगने लगी हैं। धीरे-धीरे रिश्ते में बदलाव आने लग जाता है। यहां पर हम दम तोड़ते हुआ रिश्ता, जो बिल्कुल खत्म होने के कगार पर है, उसके कुछ संकेत आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिससे आप अपने रिश्ते में देख सकते हैं कि कहीं आपका रिलेशनशिप भी तो ओवर नहीं हो गया है-

Break-Up In A Relationship: सही से बात ना करना
जो पार्टनर पहले आपसे बहुत अच्छे से , तमीज और सम्मान के साथ आपसे बात करता था, वहीं पार्टनर आपके ऊंची आवाज, गुस्से में बात करने लग जाए। जब आप उसे कॉल करे तो फोन ना रिसीव करे या फिर ना बात करने के कई बहाने बता दे। जल्दीबाजी में आप से बात करे। अगर बात करता भी है तो तरीके से बात ना करें। बात बदतमीजी से करे।

Break-Up In A Relationship: बिना वजह के लड़ाई-झगड़े
छोटी-मोटी नोंकझोंक तो हर कपल के बीच में होती है। लेकिन यही नोंकझोंक बड़ी लड़ाई में बदल जाए। लड़ाई भी बिना किसी मुद्दे के होने लगे। जो खत्म होने का नाम ही ना ले रही हो। तो आप इस संकेत से समझ सकते हैं कि आप दोनों को अपने रिश्ते में थोड़ा ब्रेक देना चाहिए, या फिर इस हद तक लड़ाई बढ़ गई हो तो रिश्ते से बाहर आ जाना ही समझदारी है।

Break-Up In A Relationship: पार्टनर को आप में कुछ अच्छा ना लगना
जब आप इस बात को नोटिस करने लग जाएं कि आपके पार्टनर को आपकी कोई भी बात अच्छी नहीं लगती। वो आपके करीब भी नहीं आता। अगर आप दोनों कही बैठकर बात कर रहे हैं तो वो दूसरी लड़कियों या फिर फोन में बिजी रहता है। अगर ऐसा आपके साथ भी हो रह है तो इस खतरे की घंटी को समझ जाएं। साथ ही अगर आपका पार्टनर फिजिकल रिलेशन बनाने में भी कतराने लगे तो इसका मतलब ये है कि अब आप दोनों के रिश्ते का दि एंड हो रहा है।

Break-Up In A Relationship: ब्रेकअप के लिए रास्ते तलाशना
जब आपका पार्टनर आपके साथ ब्रेकअप के लिए रास्ते तलाशने लग जाए, जिससे आपका साथ उससे छूट जाए। जहां प्रॉबलम ना हो वहां पर प्रॉबलम क्रिएट कर देना, आपके सामने ऐसी हरकते करना जो आपको पसंद ना हो। आपके सामने दूसरी लड़कियों से बात करना, उनके साथ घूमना। अब आपके ऊपर है कि क्या फैसला लेना है।

Break-Up In A Relationship: पार्टनर का साथ अब अच्छा नहीं लगना
अब आपका मन पार्टनर के साथ नहीं बल्कि दूसरे लोगों के साथ, दोस्तों के साथ या फिर अकेले अच्छा लगने लगे। पार्टनर के साथ ना होने पर सुकून का अहसास होने लगे तो समझ जाए कि रिश्ता अब खत्म हो गया है। आप दोनों मिलकर इस बारें में खुलकर बात करें। बोझ के साथ जीना छोड़कर ब्रेकअप के बारें में सोंचे।



Click it and Unblock the Notifications











