Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
अगर फूडी है आपकी गर्लफ्रेंड तो इन तरीकों से करें उन्हें प्रपोज
अगर आप अपने रिलेशनशिप को एक कदम आगे ले जाने के बारे में सोच रहे हैं और उसे आप ऑफिशियल करना चाहते हैं तो आपके लिए सलाह है कि आप इसके लिए फूड का सहारा लें। ये अलग होने के साथ ही रोमांटिक भी होगा।
प्रपोज डे वो दिन है जब आप अपनी सारी हिम्मत जुटाकर उस शख्स के सामने प्यार का इजहार करते हैं जिस पर आपका लंबे समय से क्रश था। वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन पूरी दुनिया में प्रपोज डे के तौर पर मनाया जाता है। ये दिन आपको मौका देता है अपने रोमांटिक लव को आधिकारिक तौर पर बयां करने का।

इस दिन को लेकर उठने वाले सवाल आपको टेंशन दे सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप इसके लिए खुद को तैयार करने के बाद ही आगे बढ़ें। जवाब हां हो या ना, मगर आपका आईडिया अलग होना चाहिए।
अगर आप अपने पार्टनर को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो आप फूड के साथ उन्हें दिल की बात कह सकते हैं। आप या तो फूड के अंदर वो मैसेज छुपा सकते हैं या फिर फूड को ऐसे सजाएं कि वो खुद ही प्रपोजल लगे। फूड के साथ प्रपोज करने के ये तीन तरीके आपको पसंद आएंगे।

1. फार्च्यून कुकीज
छिपे हुए संदेश पहुंचाने के लिए फार्च्यून कुकीज सबसे बेस्ट और आजमाया हुआ तरीका है। क्या आपको अच्छा नहीं लगता जब दिन की शुरुआत में ही आपको फार्च्यून कुकीज मिले और उसमें आपके लिए कोई पॉजिटिव और अच्छा संदेश लिखा हो? तो इस प्रपोज डे पर आप फार्च्यून कुकीज का सहारा लें और अपनी दिल की बात इसकी मदद से कह कर उन्हें सरप्राइज करें।

2. चॉकलेट्स
प्यार के मामले में चॉकलेट का रोल तो सभी जानते हैं। कई कारणों से आप रोमांस के लिए चॉकलेट की मदद ले सकते हैं। एक तो ये सेहत के लिए बहुत अच्छा है, इसका टेस्ट सबको पसंद आता है और ये मूड को बेहतर बनाता है। अगर आपके पार्टनर को चॉकलेट पसंद है तो आपका काम आसान हो गया। आप उन्हें प्रपोज करने के लिए चॉकलेट का एक शेल जैसा बनाएं और उसके अंदर मैसेज छिपा कर उन्हें गिफ्ट करें। ये आप प्रोफेशनल बेकर या फिर खुद से कर सकते हैं।
आपको इसके लिए प्लास्टिक या सिलिकॉन का किसी भी शेप का मोल्ड (सांचा) लेना है और इसके साथ आपको पिघला हुआ चॉकलेट चाहिए। अब इस मोल्ड पर चॉकलेट की मोटी परत लगाएं। अब इसे कुछ घंटे के लिए छोड़ दें। अब चॉकलेट को मोल्ड से बाहर निकालें, उसमें अपने प्रपोज के मैसेज वाला कागज रखें और उसके ऊपर दूसरी चॉकलेट का मोल्ड से निकला हुआ टुकड़ा रख दें। मैसेंजर चॉकलेट तैयार है।

3. केक और कपकेक
केक के अंदर सीक्रेट विश या मैसेज रखने का आईडिया भी शानदार है। इसके लिए आपको दो अलग अलग बैटर जो अलग अलग रंग के हों, वो तैयार करने होंगे। अब बेक किये हुए केक में से अपने प्रपोज के मैसेज के लिए लेटर काट लें। दूसरे रंग का बैटर जिससे फाइनल केक तैयार करना है उसमें इन लेटर्स को सेट कर दें और वो जैसे जैसे केक काटेंगे उन्हें हर पीस में छिपा हुआ संदेश मिलेगा। लेकिन यदि आप ये सब करने में असमर्थ हैं तो प्रोफेशनल बेकर्स पर ही ये काम छोड़ दें।
इससे भी आसान तरीका है। आप बेकरी से कपकेक खरीदें और उसे बीच से स्कूप कर लें। एक कागज में अपने पार्टनर के लिए अपनी दिल की बात लिखें और उसे कपकेक के अंदर डाल दें। अब इसे ढकने के लिए इसके ऊपर चॉकलेट चिप्स या स्ट्रॉबेरी डाल सकते हैं।
इसके अलावा भी एक और आईडिया है। आप काफी सारे कपकेक खरीद लें। अब इन्हें एक बॉक्स में रखें और हर एक कपकेक पर अपने मैसेज का एक एक एक लेटर पाइपिंग क्रीम की मदद से लिखें। कई बेकरी शॉप भी कस्टमाइज कपकेक तैयार करते हैं जिससे आपका संदेश आपके पार्टनर तक पहुंच जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications











